Health Partner : अगर आप भी कोई ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहें है। जिसे कम लागत के साथ शुरू किया जा सके, तो फिर यह मौका देश का नामी-गिरामी टाटा ग्रुप दे रहा हैं। जी हां, इसके लिए आपको टाटा ग्रुप की एक कंपनी से जुड़ना होगा। जिसका नाम 1एमजी हैं। आज के समय में देश के लगभग हर परिवार में दवाओं की जरूरत बनीं रहती हैं। इसी बीच जो ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी हैं। उनका प्रचलन बेहद बढ़ गया हैं। इसी फील्ड में 1एमजी भी अग्रणी कंपनी बना हुआ हैं।
हेल्थ पार्टनर की तलाश देश भर में
ई-फार्मेसी 1एमजी जो टाटा ग्रुप की हैं। वो लोगों को अपने साथ जुड़ने का मौका दे रही हैं। इसके लिए आप टाटा ग्रुप के बिजनेस पार्टनर बनकर काम कर सकते हैं। 1एमजी का यह जो प्रोग्राम हैं उसका नाम 1एमजी हेल्थ पार्टनर हैं। इसका जो मुख्य उद्देश्य हैं। वो देश के लोगों को हेल्थ केयर के बारे में उचित सर्विस मुहैया कराना हैं। इसके लिए कंपनी की तरफ से हेल्थ केयर पार्टनर की तलाश की जा रही हैं। अभी तक 600 से अधिक हेल्थ केयर पार्टनर हैं जो इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं। अगर आप भी इस प्रोग्राम से जुड़ते हैं, तो फिर आप हजारों रूपये की कमाई कर सकते हैं।
मिलेगा इंसेंटिव हर डिलिवरी पर
जब आप हेल्थ पार्टनर बन जाते हैं। उसके बाद कंपनी की तरफ से आपको इंसेंटिव दिया जाता हैं। जब आप कंपनी से जुड़ जाते हैं उसके बाद आपको बिजनेस को कैसे बढ़ाएं इसकी जानकारी दी जाती हैं। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग से जुड़े अपडेट भी दिए जाएंगे।
हेल्थ पार्टनर का काम क्या होगा
1एमजी के जो हेल्थ पार्टनर हैं उनका काम लीड जेनरेट करना हैं। जो हेल्थ पार्टनर हैं वो लोगों को इस प्लेटफार्म से दवा मांगने के लिए जागरूक करेंगे। आपको लोगों को यह बताना होगा। कि लोगों को आईएमजी की तरफ से किस तरह की सेवा मुहैया कराई जाती हैं। आपको लोगों को इसकी जानकारी देनी होगी। जो ग्राहक 1एमजी में एक बार आ जाते हैं हेल्थ पार्टनर का नाम बार बार उनको इस प्लेटफार्म में लाना होगा।
आवेदन कैसे करें
यदि आप हेल्थ पार्टनर बनना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको टाटा 1एमजी की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। यह पर आपसे जानकारियां मांगी जाएंगी, आपको मांगी गई सारी जानकारी को शेयर करना हैं। यदि आपकी प्रोफाइल शॉर्टलिस्ट होती हैं, तो फिर आपको कंपनी की तरफ से कॉल आएगा। यदि आप प्लेटफार्म से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपको 15 हजार रुपए की फीस देनी होगी। यह जो फीस हैं। ये नॉन रिफंडेबल ऑन बोर्डिंग फीस होगी। सारी प्रोसेस 7 दिनों के भीतर पूरी हो जायेगी।
कितनी होगी कमाई
अब इस बिजनेस से कमाई की बात करें, तो कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति यानी हेल्थ केयर पार्टनर 300 ऑर्डर महीने के प्राप्त करता हैं और उसके 500 रूपए हर एक ऑर्डर की वैल्यू हैं, तो कुल ऑर्डर 1.5 लाख रूपये के हो जाते हैं, जिस ऑर्डर पर हर महीने 7650 रूपये का कमिशन के मिलेंगे। अगर इससे अधिक का ऑर्डर होता हैं या फिर अधिक ऑर्डर होता हैं, तो फिर आपकी कमाई भी बढ़ जायेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
