
Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे है। जिस बिजनेस से आपको एक मोटी कमाई हो सके, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम टी-शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस है। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है। इस समय इस बिजनेस की मार्केट में काफी अधिक मांग है। आज के समय करीब सभी सर्विस प्रोवाइडर, शोरूम, रेस्टोरेंट के स्टॉफ के लिए भी अपनी प्रिंटेड टी-शर्ट पहनने का चलन है। टी-शर्ट प्रिंटिंग की बढ़ती मांग में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इसकी मदद से बढ़िया कमाई कर सकते है, तो आइए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
इस बिजनेस को कैसे शुरू करें
इस बिजनेस को आप बेहद कम कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। आप टी-शर्ट प्रिंटिंग बिजनेस को लगभग 70,000 रूपये के निवेश के साथ शुरू कर सकते है। इसके साथ ही आप इस बिजनेस से हर महीने करीब 30 हजार रूपये से 40 हजार रूपये की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको रॉ मैटेरियल के रूप में टी-शर्ट की जरूरत होगी। इसके साथ ही कई सारे चीजों की जरूरत होगी। जैसे प्रिंटर, हीट प्रेस, कंप्यूटर, कागज आदि। सबसे सस्ती मैनुअल मशीन से 1 मिनट में 1 टी-शर्ट प्रिंट किया जा सकता है।
कितनी आयेगी लागत
जब आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर शुरू में आपको टी-शर्ट प्रिंटिंग के लिए मशीन खरीदनी होगी। ये मशीन की कीमत लगभग 50,000 रूपये होती है। वहीं, प्रिंटिंग के लिए आपको व्हाइट टी-शर्ट की जरूरत होगी। जो आपको करीब 120 रूपये में मिलेगी। टी-शर्ट प्रिंटिंग कॉस्ट 1 से 10 रु के बीच आती है। अगर आप थोड़ा बेहतर प्रिटिंग चाहते है, तो फिर इसकी लागत थोड़ी अधिक आती है। आपको लागत 20 रूपये से 30 रूपये आएगी। वहीं, आप इसको आराम से 200 रूपये से 300 रूपये में आराम से बेच सकते है। अगर आप इन टी-शर्ट को आप सीधे भी बेच देते है, तो फिर आप कम से कम 50 प्रतिशत कमाई कर सकते है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सहायता से करें बिक्री
आप जो टी-शर्ट को प्रिंट करेंगे। आपको उसको खुद भी ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ आपको इसमें खर्चा काफी कम आता है। इसके लिए आपको खुद का एक ब्रांड बनाना होगा। फिर आप इन टी शर्ट को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सहायता से ऑनलाइन बेच सकते है। जब एक बार आपका ये बिजनेस ग्रो करने लगता है, तो फिर इसके बाद आप इसको और भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप टी-शर्ट को बेहतर क्वालिटी में प्रिंट करना चाहते है या फिर आप ज्यादा टी-शर्ट को प्रिंट करना चाहते है, तो फिर आप अधिक महंगी मशीन खरीद सकते है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications