Jane Lu Success Story : कहा जाता है कि किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है, जो हौंसले के साथ उड़ान भरते हैं। इस बात को एक लड़की ने सच कर दिखाया। ये लकड़ी है जेन लू। जेन एक समय अकाउंटेंट की जॉब करती थीं। मगर उन्हों ये जॉब छोड़ने का फैसला किया। इसी कारण लोगों ने उन्हें ताने मारे। वे करोड़पति बनना चाहती थीं। पर लोग जेन से कहते कहते थे कि बिजनेस करने और करोड़पति बनने के सपने देखना छोड़ दो। पर अपनी मेहनत और लगन से जेन ने अपने सपने को पूरा किया। उन्होंने सब की बातो को गलत साबित कर दिया। आगे जानिए जेन की कमाल की कहानी।
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं जेन
जेन ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता चीन से ऑस्ट्रेलिया आए थे। वे शुरुआत में सिडनी में सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे। पर जेन के लिए उनके सपने अलग थे। वे चाहते थे कि वे अकाउंटेंट बन कर किसी कंपनी में जॉब करें। हालांकि जेन के दिमाग में कुछ और था। वे बिजनेस आइडिया के बारे में सोच रही थीं। पर वे पैरेंट्स की बात भी मानना चाहती थीं।
2010 में की शुरुआत
जेन 36 साल की हो गयीं हैं। 12 साल पहले 2010 में उन्होंने माता-पिता को बिना बताए ऑनलाइन कपड़ों की कंपनी शुरू कर दी। उन्होंने दो साल बिना पैरेंट्स को बताए ये कंपनी चलाई। इस दौरान वे एक फर्म में अकाउंटेंट के तौर पर काम करती रहीं। पर वास्तव में वो कोई जॉब नहीं कर रही थीं। वे समय से घर से ऑफिस के लिए निकलतीं। फिर समय से वापस आ जातीं।
क्या किया इस दौरान
इस दौरान जेन कैफे या लाइब्रेरी जातीं और वहां अपने स्टार्ट-अप की योजना बनातीं। फिर 2010 में वे अपने गैरेज में ही एक दुकान खोलने में कामयाब रहीं। फिर क्या था, उन्होंने वहीं से कपड़े सेल करना शुरू किया। फिर जेन ने दुकान को एक गोदाम में बदल दिया। पर वे कपड़ों को ऑनलाइन बेचने के बारे में सोच रही थीं। ये उनका आइडिया था।
2012 में खोली कंपनी
जेन ने शोपो (ShowPo) नाम से एक फैशन कंपनी बनाई। फिर 2012 तक सोशल मीडिया पर इस कंपनी को देखते ही देखते 20,000 से अधिक लोग फॉलोअर करने लगे। फिर आगे चल ये संख्या और बढ़ी। जेन के कपड़े खूब बिक रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार जेन के मुताबिक शुरुआत में उन्हें कुछ लाख रुपये का नुकसान हुआ। पर फिर उन्हें एक मॉल से थोक में कपड़े मिले।
500 करोड़ रु की कंपनी
जब उन्हें मॉल से थोक कपड़े मिले तो एक फायदा यह हुआ कि उन्हें पहले कपड़े बेचने थे, फिर मॉल को पेमेंट करनी थी। स्टार्टअप में उन्हें पास से पैसे नहीं लगाने पड़े। उनका बिजनेस ऐसे ही चला और फिर वे 500 करोड़ रु से अधिक कमाने में कामयाब रहीं। उनके बॉयफ्रेंड ने उनके बिजनेस में उनका काफी साथ दिया। कपड़ों की दो अलमारियों से शुरू हुआ उनका बिजनेस आज के समय 120 देशों में फैल चुका है। बल्कि शोपो आज के समय में दुनिया के मशहूर फैशन ब्रांड में से एक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
