
Success Story of Hoovu : क्या यह आपके लिए बेहतर नहीं होगा कि सुबह के समय अखबार या दूध के पैकेट की तरह आपके घर पर ताजे फूल पहुंचाएं जाएं? इस आइडिया ने दो बहनों - यशोदा और रिया करुतुरी को प्रभावित किया। इससे उन्हें फूल इंडस्ट्री में बाजार में रिसर्च करने के लिए प्रेरणा मिली। 2019 में, उन्होंने अपने स्टार्टअप हूवु के माध्यम से ग्राहकों के दरवाजों पर ताजा फूल पहुंचाने के लिए एक सिस्टम शुरू किया। हुवू का मतलब कन्नड़ में फूल होता है। अब वे अपने बिजनेस से करोड़ों रु कमाती हैं।
कितना पहुंच गया है बिजनेस
दशकों पुराने पारंपरिक फूलों को बाजार में एक आधुनिक तरीके से पेश करने के मिशन में इन बहनों ने डिलीवरी का सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश किया। एक एंजल निवेशक से 10 लाख रुपये के शुरुआती निवेश के साथ लॉन्च किया गया बेंगलुरु स्थित यह फ्लोरल स्टार्टअप अब सालाना 8 करोड़ रुपये का कारोबार करता है।
परिवार भी फूलों के बिजनेस में
एक कामयाब फूलों के बिजनेस के मालिक परिवार में पली-बढ़ी ये दोनों बहनें इस सेक्टर में नई नहीं थीं। उनके पिता राम करुतुरी केन्या, इथियोपिया और भारत में गुलाब के खेतों के मालिक हैं। उनके केन्याई फार्म को 90 के दशक में दुनिया के सबसे बड़े गुलाब फार्म के रूप में मान्यता मिली थी। इसलिए, ये बहनें कट फ्लावर इंडस्ट्री को वर्षों से बदलते हुए देखते हुए बड़ी हुईं।
अमेरिका से की पढ़ाई
कट फ्लावर इंडस्ट्री का हिस्सा होने के दौरान, उन्होंने महसूस किया कि जहां दुनिया भर में बुके फ्लावर बाजार की क्षमता बहुत बड़ी थी, वहीं भारतीय घरों में फूलों की एक बहुत अलग जरूरत थी। ये जरूरत थी पूजा के लिए। पूजा में इनका उपयोग करने के अलावा, लोग उन्हें अपने बालों पर पहनना पसंद करते हैं या उन्हें अपने ऑटो, कारों, दुकानों और ऑफिसों में लटकाना पसंद करते हैं। ये कहना है यशोदा की, जो सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं।
बाजार में मौजूद कमी को पकड़ा
यशोदा के अनुसार फूलों के गुलदस्ते का बाजार काफी सिस्टेमैटिक और फलता-फूलता है, पूजा के फूलों का बाजार इस मामले में बहुत पीछे था। सप्लाई चेन अभी भी असंगठित है। कटाई के बाद फूलों की सप्लाई कई स्तरों पर की जाती है, और जब तक वे ग्राहक तक पहुंचते हैं, तब तक वे अपनी ताजगी खो देते हैं। इस तरह बाजार के बारे पर पूरी रिसर्च करने के बाद, इन बहनों ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जिसने मांग और सप्लाई दोनों पक्षों के इश्यू को ठीक किया। अब ये स्टार्टअप सीधे कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों के 50 से अधिक किसानों के साथ साझेदारी किए हुए है।
मिलते हैं लाखों ऑर्डर
सिंगल फूलों से लेकर मालाओं और विभिन्न ग्रीन्स जैसे तुलसी (पवित्र तुलसी) और दरभा (आधा घास) तक, हूवु प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज ऑफर करता है। सब्सक्रिप्शन सिस्टम के अलावा, उनके उत्पाद बिग बास्केट, ग्रोफ़र्स, सुपर डेली, ज़ोमैटो, मिल्कबास्केट, एफटीएच डेली और ज़ेप्टो जैसे विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और उनकी अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। उन्हें बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मैसूर, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों से प्रति माह 1,50,000 से अधिक ऑर्डर मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
