Success Story : 25 हजार रु के बिजनेस का टर्नओवर पहुंचाया 2 करोड़ रु, जानिए कैसे

नई दिल्ली, मार्च 14। अब वो जमाना नहीं रहा, जिसमें महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे रहती थीं। अब महिलाएं हर मामले में पुरुषों को कड़ी टक्कर देती हैं। बिजनेस क्षेत्र में भी अब महिलाओं का डंका बजता है। कई महिलाएं दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताएंगे, जिन्होंने केवल 25 हजार रु से शुरू किए अपने छोटे से बिजनेस आज करोड़ों में पहुंचा दिया।

कृष्णा टमालिया वोरा

कृष्णा टमालिया वोरा

हम आज कृष्णा टमालिया वोरा की कहानी लेकर आए हैं, जो गुजरात की हैं। कृष्णा एक कामयाब वकील बनीं। पर उन्होंने अपने उस प्रोफेशन को छोड़ कर बिजनेस क्षेत्र में उतरने का फैसला किया और मॉम्स थेरेपी नाम से एक हर्बल प्रोडक्ट स्टार्टअप शुरू किया। आज उनका स्टार्टअप 15 से ज्यादा हर्बल हेयर और स्किन केयर प्रोडक्ट तैयार करता और बेचता है।

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध

बड़ी बात यह है कि कृष्णा के स्टार्टअप के सारे प्रोडक्ट्स आपको लगभग सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर मिल जाएंगे। मजे की बात यह है कि उन्होंने अपना यह स्टार्टअप केवल 25000 रु से शुरू किया था, जबकि आज इसका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रु है। करीब 20 से 22 महिलाओं को इस स्टार्टअप ने काम भी दिया है।

खानदान की पहली वकील

खानदान की पहली वकील

कृष्णा जिस समुदाय से आती हैं उसमें आम तौर पर लोग ज्यादा नहीं पढ़ते। खास कर लड़कियों की शिक्षा पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता। पर कृष्णा ने अच्छे से पढ़ाई की और खानदान की पहली महिला वकील बन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। दरअसल उनके माता-पिता दोनों शिक्षित थे। इसीलिए उन्हें पढ़ने की छूट मिली।

कैसा आया बिजनेस का आइडिया

कैसा आया बिजनेस का आइडिया

कृष्णा के बिजनेस क्षेत्र में आने की कहानी काफी दिलचस्प है। वे लॉ की प्रैक्टिस के लिए मुंबई में थीं। इस दौरान उन्हें हेयर फॉल का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपनी मां बात की। उन्होंने कुछ घरेलू नुस्खों से एक हेयर ऑयल तैयार किया। इस तेल से हेयर कृष्णा फॉल रुक गया। पर समस्या ये थी बार बार हेयर ऑयल गुजरात से मुंबई लाना आसान नहीं था। कई बार एयर ट्रेवल के दौरान उनकी ऑयल की बॉटल पास नहीं की गयी। इसलिए उन्होंने तेल तैयार करने की प्रोसेस सीखी। फिर ऑयल बनाना खुद से शुरू किया। उनके दोस्तों को भी ये ऑयल पसंद आया और डिमांड बढ़ने लगी। बस यहीं से कृष्णा की लाइफ का ट्रैक बदल गया।

पति का मिला साथ

पति का मिला साथ

कृष्णा के पति ने उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी मदद की। उन्होंने 2016 में मॉम्स थेरेपी को रजिस्टर कराया। बता दें कि कृष्णा कहती हैं कि उनका उद्देश्य हर्बल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को बढ़ावा देना है। इसीलिए वे अपने प्रोडक्ट्स में 100 फीसदी प्राकृतिक चीजें यूज करती हैं। इसके लिए वे किसानों से डायरेक्ट खरीदारी भी करती हैं। आज उनके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हेयर ऑयल के अलावा बॉडी ऑयल, आइब्रो ऑयल, कॉफी बॉडी स्क्रब, रोज वॉटर, लैवेंडर वाटर और हर्बल मेकअप रिमूवर शामिल है। उनके प्रोडक्ट अमेजन के अलावा नायका, स्मिटन और फर्स्टक्राई पर भी उपलब्ध है। आगे उनका इरादा अपने प्रोडक्ट्स को मिंत्रा और मेट्रो शहरों के एयरपोर्ट्स पर भी उपलब्ध कराने का है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+