Success Story : Pilot बना बिजनेसमैन, रेस्टोरेंट आउटलेट से कमाई पहुंची 13 करोड़ रु

नई दिल्ली, नवंबर 23। रजत जायसवाल उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक पायलट हैं, जिन्होंने 2009 में फ्लाइट उड़ाना शुरू किया। उन्होंने अपने 7,000 से अधिक घंटे के एयरबस ऑपरेशन के हर लम्हे का मजा लिया। नोएडा, यूपी के रजत एक सीनियर कमांडर के रूप में काम करने वाले एक कमर्शियल एयरलाइन पायलट हैं। हालाँकि जब वह फ्लाइट नहीं उड़ाते तो अपने रेस्टोरेंट का जायज़ा लेते हैं, क्योंकि वे खुद खाने के शौकीन हैं और इसी शौक ने उन्होंने एक बिजनेसमैन भी बनाया। अब उनकी सालाना कमाई करोड़ो रु है।

वाट-ए-बर्गर आउटलेट्स

वाट-ए-बर्गर आउटलेट्स

रजत अपने वाट-ए-बर्गर आउटलेट्स में जाते हैं। खाने के अलावा अपनी फ्रेंचाइजी देखने के लिए भी जाना पसंद करते हैं। फरवरी 2016 में अपने बचपन के दोस्त, फरमान बेग के साथ शुरू हुए इस वेंचर में देसी ट्विस्ट के साथ अनोखे बर्गर की पूरी लाइन है। इन फ्लेवर में चिकन मखनी, तंदूरी, आलू अचारी, डबल डेकर आदि शामिल हैं, जिन्हें शेक और फ्राई करके परोसा जाता है। उनके 60 आउटलेट्स हैं और कारोबार 16 शहरों और 11 राज्यों में फैला हुआ है, जिससे सालाना 13 करोड़ रुपये की इनकम होती है।

क्यों शुरू किया बिजनेस

क्यों शुरू किया बिजनेस

खाने के अपने जुनून के अलावा रजत एयरलाइन उद्योग की अनियमितताओं के कारण अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। उन्होंने विमानन उद्योग में उतार-चढ़ाव देखा। द बेटर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में, तीन प्रमुख एयरलाइन बंद हो गयीं। ये इंडस्ट्री अस्थिर है। इसके अलावा, बहुत से हेल्थ फैक्टर भी किसी के करियर की दिशा करते हैं। इसलिए, इनकम का वैकल्पिक स्रोत होना हमेशा सुरक्षित होता है।

क्यों चुना खाने का बिजनेस

क्यों चुना खाने का बिजनेस

इस सवाल पर रजत ने कहा कि फूड एक आकर्षक वेंचर है और यह कभी नहीं डूबेगा। इसके अलावा, यह उनके पैशन को लेकर भी है। वे हमेशा से फूड इंडस्ट्री में प्रवेश करना चाहते थे और सालों से फरमान के साथ योजनाओं पर चर्चा करते थे। इसलिए, जब समय सही आया उन्होंने वाट-ए-बर्गर लॉन्च किया। हालांकि उनके बिजनेस को बुरे समय का सामना करना पड़ा।

क्या आई दिक्कत

क्या आई दिक्कत

जब पहला आउटलेट शुरू हुआ, तो उनका ब्रांड अज्ञात था। इसे कोई नहीं जानता था। इसके अलावा, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी और बर्गर किंग जैसे अंतरराष्ट्रीय बर्गर चेन सहित बड़े ब्रांड से उनकी टक्कर थी। लेकिन रजत ने हिम्मत से अपना रास्ता तय किया। बिजनेस के सीईओ फरमान के पास एक और बिजनेस था, मगर उन्होंने उसे छोड़ कर रजत के साथ जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए बर्गर बिजनेस में प्रवेश किया।

बर्गर की 20 वेरायटी

बर्गर की 20 वेरायटी

फरमान के अनुसार उन्होंने लोकप्रिय भारतीय भोजनों को बर्गर के साथ मिलाने की ट्रिक अपनाई। वे बर्गर की 20 वेरायटी की पेशकश करते हैं जो 49 रुपये से शुरू होती हैं और 189 रुपये तक जाती हैं। इनमें वेज स्ट्रीट स्टाइल, पेरी-पेरी चिकन, चिकन क्रिस्पी और चिकन मखनी शामिल हैं। ये उनकी कैटेगरी के सबसे ज्यादा बिकने वाले बर्गर हैं। उन्होंने लाभ कमाने के लिए एक और ट्रिक अपनाई कि उनके आउटलेट छोटे हैं और लागत को कम करने के लिए किए गए हैं। रजत का मानना है कि भारतीय बिजनेस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स से मुकाबला कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। वे कहते हैं 'देसी स्वाद पर भरोसा करने और ताजा खाना परोसने का हमारा फैसला दर्शाता है कि भारतीय कारोबार बेहतर कर सकता है और बाजार में अपनी पहचान बना सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+