
Success Story : भारत में बहुत सारे कारोबार ऐसे हैं, जिन पर लोग ध्यान नहीं देते या फिर उन्हें हल्के में लेते हैं। पर असल में बहुत सारे आइडिया ऐसे हैं, जो आपको बहुत कम समय में अच्छा पैसा कमाने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है मछली पालन। ये बिजनेस रोजगार के साथ-साथ कमाई का एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। अहम बात यह है कि बहुत से लोगों ने इस बिजनेस को शुरू करके एक मिसाल कायम की है। केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें भी इस बिजनेस को बढ़ावा दे रही हैं। आप भी सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं। जैसे कि जम्मू-कश्मीर के हमीदुल्लाह खांडे ने किया है।
नौकरी छोड़ बने बिजनेसमैन
हमीदुल्लाह ने नौकरी छोड़ कर मछली पालन का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने इस बिजनेस में खूब तरक्की हासिल की। उनकी कमाई लाखों में पहुंच चुकी है। उन्हीं की तरह बहुत से अन्य लोग भी इस बिजनेस में हाथ आजमा रहे हैं। आप भी अगर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मछली पालन बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आगे जानिए कैसे हमीदुल्लाह ने इस बिजनेस में कामयाबी हासिल की।
2011 में बने थे टीचर
हमीदुल्लाह खांडे ने 2011 में बतौर टीचर अपना करियर शुरू किया था। शुरुआत उन्होंने एक प्राइवेट स्कूल से की थी। मगर उनकी जितनी इनकम थी, उससे उनके परिवार का गुजारा संभव नहीं था। वे बतौर बहुत टीचर बहुत अधिक पैसा नहीं कमा पा रहे थे। इसी दौरान वे एक बार उन्होंने मत्स्य विभाग के एक कार्यक्रम में गये। असल में वो एक जागरूकता कार्यक्रम था। वहां वे मछली पालन के बिजनेस में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित हुए।
कितनी थी पैसों की जरूरत
नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा शेयर की जानकारी के अनुसार हमीदुल्लाह मछली पालन के लिए टीचर की नौकरी छोड़ी। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का फायदा उठाया और 6000 फिंगरलिंग्स के लिए दो ट्राउट पालन यूनिट तैयार कीं। फिर 2021-22 में उन्होंने 8 टैंक तैयार किए। आखिर में वे 30 लाख रुपये की कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट के साथ 4.20 लाख रु की वित्तीय सहायता हासिल करने में कामयाब रहे, जिससे वे अपने बिजनेस का विस्तार कर सके।
दूसरों को दिए रोजगार के मौके
हमीदुल्लाह को एक दम कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कई प्रयास किए। इसके बाद 2021 में वे एक हैचरी यूनिट तैयार करने में कामयाब रहे, जिसकी क्षमता 50,000 फिंगरलिंग्स की थी। इसी से वे दूसरे लोगों को रोजगार दे पा रहे हैं। वह इस समय 400 किलोग्राम ट्राउट हर महीने बेच पा रहे हैं।
कितनी की कमाई
मछली पालन से उनकी इनकम काफी अधिक हो गयी। एक साल में वे 17.5 लाख रु कमाने में कामयाब रहे, जबकि उनकी मछली का उत्पादन रहा 3.31 टन। अब उनका प्लान बीज उत्पादन पर अधिक वैज्ञानिक जानकारी हासिल करने का है। वे इन बीजों का राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात करने की भी योजना बना रहे हैं। वे चाहते हैं कि अब युवा आगे आएं। साथ ही वे ट्रेनिंग प्रोग्राम और शिविरों में हिस्सा लें और मछली पालन बिजनेस को आगे बढ़ाएं। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहें तो यह अच्छा मौका हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
