नई दिल्ली, मई 16। उत्तर प्रदेश राज्य में, प्राचीन शहर मेरठ स्थित है, जो सिंधु घाटी युग की इमारतों से अटा पड़ा है। चहल-पहल वाले इस शहर के बीच आप देखेंगे कि एसजे ऑर्गेनिक्स की मालिक सना खान, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रेक्टिस कर रही हैं। यह एक ऐसा तरीका है जो यहां मौजूद इमारतों जितना ही पुराना हो सकता है। शिक्षा से इंजीनियर सना की वर्मी कम्पोस्टिंग पर एक कॉलेज प्रोजेक्ट में भाग लेने के बाद केंचुओं में रुचि बढ़ गयी, जिसके कारण उन्हें अपना खुद का बिजनेस स्थापित किया और अब वे इस वर्मी कम्पोस्टिंग (जैविक कचरे को उर्वरक या खाद में बदलने के लिए केंचुओं का उपयोग से 1 करोड़ रु कमाती हैं। आगे जानिए सना की पूरी कहानी।
बनना चाहती थीं डॉक्टर
सना ने हमेशा एक डॉक्टर बनने का सपना देखा था, लेकिन जब वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पाई तो उन्होंने बीटेक करने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया। कॉलेज में अपने चौथे वर्ष के दौरान उन्हें एक वर्मीकम्पोस्टिंग प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ा, जिसके पहले उन्हें इस अभ्यास का कोई ज्ञान नहीं था।
शुरू किया बिजनेस
जैसे ही सना ने इस मेथड के कई बेनेफिट को देखना शुरू किया और किसानों द्वारा इसके सीमित उपयोग को महसूस किया, उन्होंने अपनी चल रही परियोजना पर अधिक फोकस करने का फैसला किया। द बेटर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सना कहती हैं कि प्रोजेक्ट के दौरान उनकी केचुओं में काफी रुचि हो गयी और उन्होंने सोचा क्यों न इस परियोजना को बड़े पैमाने पर लागू किया जाए। फिर सना ने इन केचुओं का पालन करना शुरू कर दिया और इस उत्पाद का बिजनेस करना शुरू कर दिया।
क्या होती है वर्मी कम्पोस्टिंग
वर्मी कम्पोस्टिंग केंचुओं के उपयोग से समृद्ध खाद तैयार करने की एक प्रक्रिया है। केंचुए बायोमास का उपभोग करते हैं और इसे वर्म कास्ट नामक पचने वाले रूप में उगलते करते हैं, जिसे इसके पोषक तत्वों से भरपूर गुणों के कारण 'काला सोना' कहा गया है। केंचुए तीन साल तक जीवित रहते हैं और इस प्रोसेस को टिकाऊ और सस्ता बनाते हुए तेजी से इसी काम को दोहराते हैं। जैविक खेती सिस्टम के एक खास कंपोनेंट के रूप में इसके बढ़ते महत्व के अलावा, वर्मीकम्पोस्ट को स्वच्छ, टिकाऊ और जीरो-कॉस्ट अप्रोच के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि सूक्ष्मजीव बड़े पैमाने पर अपशिष्ट क्षरण में केंचुओं की सहायता करते हैं।
8 साल पहले शुरू किया अपना ब्रांड
2014 में 23 साल की उम्र में, सना ने अपने भाई, जुनैद खान की मदद से एसजे ऑर्गेनिक्स की शुरुआत की, जिन्होंने बिजनेस को फाइनेंस करने में उनकी मदद की। जब उन्होंने बिजनेस शुरू किया, तो सना ने डेयरी मालिकों के साथ सीधे उनकी यूनिट्स में उत्पन्न कचरे को वर्मीकम्पोस्टिंग की एक अनूठी विधि के लिए स्रोत बनाने के लिए समझौता किया।
सालाना कमाई 1 करोड़ रु
2015 तक, सना ने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया और कारोबार को बढ़ाना शुरू कर दिया। 2020 तक, कंपनी को 500 टन वेस्ट प्राप्त हुआ और 1 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार के साथ प्रति माह 150 टन वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन किया। आज, सना उत्पादन संभालती है, जबकि बिजनेस की मार्केटिंग साइड उनके भाई, जुनैद और उनके पति, सैयद अकरम रज़ा संभालते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
