
Success Story : बिजनेस एक ऐसा कमाई का जरिया है, जिससे आप कुछ ही समय में करोड़ों रु कमा सकते हैं। मगर इसके लिए मेहनत, लगन, ईमानदारी और एक अच्छे आइडिया की जरूरत होती है। इन्हीं चीजों पर अमल करते हुए अंकित रॉय ने करोड़ों रु का कारोबार खड़ा कर दिया। एक समय अंकित को अपनी मां की बीमारी के चलते नौकरी छोड़नी पड़ी थी। मगर इसी से उनके स्टार्टअप का रास्ता खुला। मां के गुजरने पर वे डिप्रेशन में पहुंच गये थे। उनका अपना पार्टनर धोखेबाज निकला। स्टार्टअप के लिए जिस निवेशक पर भरोसा था उसने मना कर दिया। पर फिर भी अंकित रॉय ने 5 करोड़ रु की कंपनी खड़ी कर दी। अंकित की कहानी दूसरों के लिए एक मिसाल है। अंत तक पढ़ें ये मोटिवेशनल स्टोरी।
शक्तिस्टेलर नाम से कंपनी बनाई
अभी तक की घटनाओं के बारे में पढ़कर आप समझ गए होंगे कि अंकित एक असाधारण व्यक्ति हैं। वे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आते हैं। उन्होंने शक्तिस्टेलर कंपनी की शुरुआत की, जो सोलर पैनल लगाती है। अब उनकी कंपनी हर साल ग्रोथ कर रही है। 2009 में भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक से बीटेक करने के बाद अंकित को मुंबई में नौकरी मिल गयी। पांच साल तक मुंबई में काम करने के बाद उन्हें मां को कैंसर होने का पता चला। इलाज के लिए वे भोपाल आए और नौकरी छोड़ दी।
दोबारा नहीं मिली नौकरी
अंकित को उम्मीद थी कि वे भोपाल या उसके आसपास नौकरी पा लेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। मुंबई में जितनी सैलेरी उन्हें मिल रही थी, उतनी भोपाल में नहीं मिली। वे दो साल तक बेरोजगार रहे। फिर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। जब वे मुंबई में थे तो समझ गये थे कि सौर ऊर्जा का कारोबार बढ़ेगा। वे सोलर पैनल लगाने के बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोचने लगे।
2018 में बनाई कंपनी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अंकित ने 2018 में अपना स्टार्टअप शुरू किया। मगर उनके पास कम पैसे थे। मगर उन्होंने बिजनेस शुरू कर दिया। पहला ऑर्डर अंकित को उनके पिता के दोस्त ने दिया। अंकित ने उनके यहां सोलर पैनल लगाकर 6 हजार रुपये कमाए। पर जैसे ही काम शुरू हुआ, उनकी मां दुनिया से गुजर गयीं। इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें संभाला। वे डिप्रेशन में थे और इससे बाहर निकलने में 6 महीने लगे।
दो लोगों ने दिया धोखा
अंकित को एक और ऑर्डर मिला, पर जब उन्होंने सारा सामान खरीद लिया तो उसने मना कर दिया। उस सिस्टम को अंकित ने अपने घर पर ही लगाया। अकेले बिजनेस करना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जूनियर को पार्टनर बनने को कहा। पर वो डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गया।
5 करोड़ रु की कंपनी
अंकित ने पैसे जुटाने की काफी कोशिश की। वे एक शख्स से अपने दोस्त के जरिए मिले, जो कि निवेश के लिए तैयार था। मगर बाद में वो भी मुकर गया। अंकित ने हार नहीं मानी। लगातार कोशिश जारी रखी। फिर वे प्रवीण नाम के व्यक्ति से मिले। अब प्रवीण उनकी कंपनी में मार्केटिंग संभालते हैं। शक्तिस्टेलर बढ़िया ढंग से चल रही है। पिछले साल टर्नओवर 3 करोड़ रुपये था जो इस साल 5 करोड़ रु पर पहुंच सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications