Success Story: आज हम जिनकी सफलता की कहानी लेकर आए हैं. वे दोनों मां-बेटे होने के साथ बिजनेस पार्टनर भी है. सफलता की कहानी आपको जरूर प्रेरणा देगी. इस बिजनेस को शुरू कर आज मां-बेटे दोनों लखपति बन चुके हैं. चलिए इनकी पूरी कहानी जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं माइटी मिलेट्स के बारे में. साल 2018 में साहिन जैन और उनकी मां मीना ने इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी. साहिल अपने 9 से 6 वाली जॉब से तंग आ चुके थे. उन्होंने सीए की नौकरी छोड़ बिजनेस करने का फैसला किया था.
साहिल और उनकी मां ज्यादातर पौष्टिक फूड बनाया करते थे. उन्होंने शुरुआत में लड्डू बार, सब्जी चिप्स और बजारा बनाने का काम किया था. उनके पौष्टिक फूड को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था. साहिल और मीना की कंपनी माइटी मिलेट्स आज 50 से ज्यादा प्रोडेक्ट बना रही है.
माइटी मिलेट्स पोषण बार, ग्रेनोला, बाजरा कुकीज, सेवई, नूडल्स पास्ता, पैनकेक मिक्स और वेजिटेबल चिप्स जैसे कई हेल्थी प्रोडेक्ट बनाती है और इसे बेचने का काम भी करती है.
आज माइटी मिलेट्स को ताज ग्रुप, जेडब्ल्यू मैरियट सहित 50 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट से ऑडर आता है. ये कंपनी इन होटल को फूड सप्लाई करती है,
ऐसे आया बिजनेस आइडिया
साहिल की मां काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बनाया करती थी. इसके साथ ही साहिल अपनी 9 से 6 वाली जॉब से परेशान हो चुके थे. एक दिन साहिल के मन में सवाल आया क्यों ना इस पौष्टिक खाने का ही कोई बिजनेस शुरु किया जाए. कोविड के बाद से ही लोग अपनी हेल्थ पर काफी ध्यान देने लगे हैं. ऐसे में पौष्टिक फूड का आइडिया साहिल को काफी अच्छा लगा.
जिसके बाद साहिल अपने घर में दोस्तों को खाने के लिए बुलाया करते और उनकी मां उन्हें स्वादिष्ठ और पौष्टिक खाना खिलाया करती. ये सिलसिला एक हफ्ते तक चला. जिसके बाद साहिल ने माइटी मिलेट्स को लॉन्च कर दिया.
आज मां-बेटे का जोड़ा बन गया है लखपति
साहिल और उनकी मां द्वारा शुरु किया गया बिजनेस आज लाखों रुपये की कमाई कर रहा है. माइटी मिलेट्स धीरे-धीरे काफी विकास कर रहा है. साहिल जैन का बिजनेस आज पुणे, बैंगलोर, दिल्ली और मुंबई के कई होटल में फेमस हो चुका है. पिछले साल साहिल के बिजनेस ने 50 लाख रुपये की कमाई की थी.
साहिल और उनकी मां का सपना है कि वे इस वित्त वर्ष यानी 2024-2025 तक अपनी कमाई दोगुनी कर दें.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications