नई दिल्ली, अक्टूबर 05। भारत में चाय कितनी अधिक पसंद की जाती है, ये किसी को समझाने की जरूरत नहीं। ये भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय उत्पाद है। अधिकतर भारतीय चाय को पसंद करते हैं। वे घर पर हों या बाहर चाय किसी न किसी तरह की चाहिए ही चाहिए। लोग इसे थकावट दूर, टाइम पास करने या ब्रेक में स्नैक के साथ लेना पसंद करते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा कि चाय का कितना फायदेमंद हो सकता है। नहीं सोचा, तो आपको सोचना चाहिए, क्योंकि हम यहां आपको एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताएंगे, जिसने चाय से कुछ ही महीनों में 1 करोड़ रु से अधिक कमाए हैं।
नये-नये स्टार्टअप कर रहे कोशिश
भारत में जो चाय उगाई जाती है, उसकी दुनिया भर में अलग ही खास पहचान है। मगर अब देश के कुछ स्टार्टअप इसमें नये नये मार्केटिंग बदलाव कर रहे हैं। वे चाय को नए रंग और जायका देने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह से चाय के बदले हुए स्वाद और रंग को पसंद भी किया जा रहा है। चाय से कई लोग अपनी जिंदगी बदल चुके हैं। आगे जानिए उस व्यक्ति की कहानी, जो चाय का बिजनेस शुरू करने के लिए विदेश से भारत लौट आया।
न्यूजीलैंड से लौटे वापस
हम आपको जिसकी कहानी बताने जा रहे हैं वो हैं एनआरआई जगदीश कुमार। वह एक समय न्यूजीलैंड में रह रहे थे। वे कई वर्षों तक वहां हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में काम करते रहे। मगर 2018 में एक खास योजना के साथ उन्होंने स्वदेश का रुख किया। वे हमेशा के लिए भारत लौट आए। उनका आइडिया था चाय का अपना बिजनेस शुरू करने का।
पेश किए कई नए फ्लेवर
जगदीश कुमार ने चाय के कई नए फ्लेवर पेश किए। इसी के जरिये उन्होंने काफी कम समय में करोड़ों रु का मुनाफा भी कमाया। वे विदेश से आए थे, इसीलिए उन्होंने एनआरआई चायवाला नाम सूट कर गया, उन्होंने इसी नाम से कारोबार शुरू किया। आज उनके साथ 35 कर्मचारी हैं। उनकी कंपनी का टर्नओवर 1.2 करोड़ रु है।
क्या क्या रखे नाम
जगदीश ने अपने चाय के फ्लेवर्स के काफी अनोखे नाम रखे हैं। इनमें मम्मी के हाथ वाली चाय, प्यार मोहब्बत वाली चाय और उधार वाली चाय जैसे नाम शामिल हैं। चाय की जो वेराइटी जगदीश पेश कर रहे हैं, उनमें कुछ खास मसाले मिक्स किए जाते हैं। जगदीश के अनुसार ये मसाले सीक्रेट हैं, जिन्हें वे साझा नहीं करते। जगदीश ने इम्यूनिटी बूस्टर चाय भी पेश की है। उसमें मुलेठी, अदरख, हल्दी और काढ़ा वगैरह मिलाया जाता है।
किन कंपनियों से हो रही कमाई
जगदीश के मुताबिक उनकी चाय खूब पसंद की जा रही थी। मगर जैसे ही अपनी दुकान पर एनआरआई चायवाला का बैनर लगाया, तो जगदीश लोगों के बीच काफी चर्चा में आ गए। जगदीश की कमाई कई कंपनियों से भी हो रही है। वे एचसीएल और इंफोसिस जैसी मल्टी-नेशनल कंपनियों से भी पैसा कमा रहे हैं। आज के समय में उनका कारोबार काफी अच्छा है। वे जम कर कमाई कर रहे हैं। असल में आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) पर काम करने से उन्हें काफी लाभ मिला।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
