Success Story: आज हम जिनकी सफलता की कहानी लेकर आए है, उनका नाम हितेश है. आज वे जाने-माने बिजनेस मैन है. उनकी कंपनी की वैल्यू करोड़ों में है. लेकिन हितेश की जिंदगी हमेशा से ऐसी नहीं थी. उन्हें कभी बिजनेस शुरू करने के लिए 5000 रुपये उधार लेना पड़ा था.चलिए इनके सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.

हितेश ने साल 1985 में महज 5000 रुपये से बिजनेस की शुरुआत की थी. उन्हें ये 5000 रुपये भी अपने दोस्त या परिवार वालों से उधार मंगाने पड़े थे. तब कौन जानता था कि एक कॉलेज का छात्र, जो बिजनेस करने की चाहत रखता है. वे इतना बड़ा बिजनेस मैन बन जाएगा.
कॉलेज में पढ़ते हुए शुरू कर दिया बिजनेस
हितेश ने मुंबई के श्री विनाई कॉलेज से पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने बिजनेस करने के बारे में सोचा था. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक हितेश ने अपना पहला बिजनेस हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स में शुरू किया था.
फिर कॉलेज से ग्रेजुएशन होने के बाद हितेश ने ये तय किया की वो एक फैक्ट्री की स्थापना करेंगे. उन्होंने फैक्टरी शुरू करने के लिए 1,50,000 रुपये का लोन लिया था. उन्होंने ये फैक्ट्री प्रेशर गेज और इंडस्ट्रियल वॉल्च के लिए की थी. इस फैक्टरी ने हितेश के बिजनेस में बड़ा योगदान दिया. इस फैक्ट्ररी के जरिए हितेश नई उच्चाईयों को छू पाया.
जिसके बाद साल 2000 में हितेश ने बिजली से चलने वाले उपकरणों को बनाने लगे. उपकरण जैसे वाटर पंप और हीटर. हितेश के उत्पाद की डिमांड विदेशों में बढ़ने लगी. उनके प्रोडेक्ट की डिमांड अमेरिका और यूरोप जैसे विदेशों में रहती है.
कैसे हुई वारी एनर्जीज की स्थापना?
साल 2007 में हितेश की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. एक प्रदर्शनी ने हितेश को सोलर एनर्जी के बारे में बताया था. जिसके बाद हितेश का व्यवसाय पूरी तरह से बदल गया. उन्होंने अपने बिजनेस को नया मोड़ देने के बारे में सोचा.
इस नए पड़ाव के तहत हितेश ने पुराने बिजनेस को बेचकर सोलर सेल बनाने का काम शुरू किया. इस नए मोड़ वाली कंपनी का नाम रखा गया वारी एनर्जीज. ये नाम उनके गाँव के एक मंदिर के ऊपर था.
साल 2024 तक भारत के ऊर्जा क्षमता का आधा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी है.
हमारे देश की सरकार ने हितेश और उसके जैसे कई व्यपारियों की सहायता की थी. आज की उनकी कंपनी की वैल्यू 400 करोड़ रुपये है. हितेश का ये सफर आसान नहीं रहा. साल 1985 से शुरू किया गया बिजनेस आज करोड़ों रुपये का बन गया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications