निशा मधुलिका ने 52 साल की उम्र में टीचिंग करियर से रिटायरमेंट ले ली थी. जिसके बाद उन्होंने एक ऐसा बिजनेस शुरू किया की वे आज करोड़ों के मालिकन है. उन्होंने 2011 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. आज वे यूट्यूब से लाखों-करोड़ों की कमाई कर रही है.

बिजनेस करना हर किसी का सपना होता है. लेकिन अगर आप एक हाउस वाइफ है, तो बिजनेस करना और भी मुश्किल हो जाता है. क्योंकि यही डर लगा रहता है कि कितना निवेश करना होगा और परिवार को समय कम मिल पाएंगा. तो आज हम आपके लिए निशा मधुलिका की सफलता की कहानी लेकर आए हैं.
निशा ने घर बैठे ही जिरो रुपये के निवेश पर अपना यूट्यूब शुरू किया था. वे पहले गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी. उन्होंने 52 साल में टीचिंग करियर से रिटायरमेंट ले ली. जिसके बाद उन्होंने अपने यूट्यूप करियरकी शुरुआत की थी.
उनके यूट्यूब में आज 2,200 से अधिक वीडियो अपलोड है. उन्हें हमेशा से ही खाना बनाने का काफी शौक था. जिसके बाद उन्होंने अपनी कुकिंग का चैनल शुरू किया. आज वे भारत की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर की लिस्ट में शामिल है.
निशा मधुलिका की कुकिंग चैनल के 1.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स है. वे खाने की काफी आसान रेसिपी बताती है. जिसकी वजह से वे आज इतनी मशहूर है. निशा टीचर होने के साथ-साथ एक शेफ भी है. निशा ने यूट्यूब शुरु करने से पहले वेबसाइट भी शुरू किया था.
कैसे हुई इतनी फेमस
जैसे हर एक बिजनेस में कुछ यूनिक होना चाहिए, ऐसे ही निशा की कुकिंग वीडियों में अलग ये था कि वे हमेशा ऐसी चीजों का इस्तेमाल करती, जो घरों में काफी इस्तेमाल होता है. इसके अलावा उनके रेसिपी बताने का तरीका भी काफी आसानी से समझ आ जाता है.
यहीं कारण है कि निशा आज इतनी फेमस हो गई है. आज उनकी डिश और रेसिपी घर-घर में बनाई जा रही है. वे आज इतनी सफल है कि उनका नाम यूट्यूब टॉप कुक्स नाम की कॉफी टेबल बुक में शामिल किया गया है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक निशा मधुलिका के पास आज 43 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. ये सब उनकी मेहनत का नतीजा है. निशा शुरुआत में सब अकेले ही संभालती थी. लेकिन आज उनके पास 5 लोगों की एक छोटी टीम है.
आज के समय में यूट्यूब पर कई मशहूर शेफ है. जिनका खुद का यूट्यूब चैनल है. लेकिन निशा ने अपना ये ना्म सोशल मीडिया और यूट्यूब से ही कमाया है. अगर आप भी निशा की तरह यूट्यूब शुरू करना चाहते हैं, तो आप जिरो निवेश से ये शुरू कर सकते हैं. या फिर ट्राइपोड और माइक पर कुछ हजार रुपये खर्च कर इसे शुरू कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
