आज हम एक ऐसे ही शख्स की सफलता की कहानी के बारे में बात करेंगे, जो कभी दो रोटी के लिए बस में पेन बेचा करते थे, लेकिन आज वे हजारों करोड़ की कंपनी के मालिक हैं. इनका नाम कुंवर सचदेव है. लोग इन्हें इनवर्टर मैन के नाम से जानते हैं. इनकी कंपनी के सोलर प्रोडक्ट्स की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है.

ऐसे हुई बिजनस की शुरुआत
कुंवर एक समय में केबल कम्युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम किया करते थे. काम करते-करते उन्हें एहसास हुआ कि आने वाले समय में केबल का बिजनस प्रगति कर सकता है. जिसके बाद एक दिन उन्होंने यह फैसला लिया कि वे नौकरी छोड़कर बिजनस करेंगे. कुंवर सचदेव ने सु-काम कम्यूनिकेशन सिस्टम नाम से कंपनी की शुरुआत की थी.
कैसे शुरू की इंनवर्टर कंपनी
कुंवर सचदेव के घर में एक इनवर्टर था. उन्हें इस इनवर्टर से काफी दिक्कत होती थी. क्योंकि यह इनवर्टर बार-बार खराब हो जाता था. एक बार उन्होंने सोचा क्यों ना वे इसे इनवर्टर को खुद खोलकर देखे, तब उन्हें पता चला कि खराब क्वालिटी के सामान की वजह से उनका इनवर्टर बार-बार खराब हो जाता है. इसके बाद उन्होंने सोचा कि वे खुद का इनवर्टर बनाएंगे. साल 1998 में सु-काम पॉवर सिस्टम नाम से उन्होंने एक कंपनी खोली और लोगों को अच्छी क्वालिटी वाले इंनवर्टर बेचे.अब कुंवर सचदेव की कंपनी कई सोलर प्रोडक्ट बना रही है. इन प्रोडक्ट की डिमांड भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
