success story of fulva: हमारे देश जितनी भाषाएं है, उतना ही अलग-अलग व्यजंन (Dishes) भी मिल जाते हैं. देश के अलग-अलग इलाकों की अलग-अलग चीजे काफी फेमस होती है. इसी तरह केरल का कोझिकोड शहर अपने हलवे के लिए काफी मशहूर है. इसी हलवे का बिजनेस चार दोस्तों ने मिलकर शुरू किया था. जो आज देश भर में पॉपुलर हो गया है. चलिए इनकी सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.

केरल के कोझिकोड का हलवा काफी खास है. इसके काफी अलग तरह से बनाया जाता है. इसी हलवे को चार दोस्ते ने एक बिजनेस के रुप में देश के अलग-अलग कोने तक पहुंचा दिया है. आज ये दोस्त इसी बिजनेस से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैंय. इनके स्टार्टअप का नाम फुलवा (Fulva) है.
शाबास अहमद एनसी, सानू मोहम्मद सी, इरफान सफर एस और थेसरीफ अली पीके ने 2023 में फुलवा बिजनेस को शुरू किया था. इन सभी को ये हलवा काफी पसंद था. इसलिए उन्होंने इसे बिजनेस में तबदील करने के बारे में सोचा. आज वे 24 तरह का हलवा बेचते हैं. इन हलवो को वें डिब्बे में पैक कर दुनिया भर में पहुंचा रहे हैं.
ऐसे की बिजनेस की शुरुआत
फुलवा बिजनेस 2023 में शुरू हुआ था. इस बिजनेस को अब एक साल पूर हो चुके है. इस हलवे को आटा, मक्खन, दूध और चीनी से बनाया जाता है. इस हलवे का स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है. ये हलवा कुछ हद तक जेली जैसा होता है.
शाबास अहमद एनसी, सानू मोहम्मद सी, इरफान सफर एस और थेसरीफ अली पीके को ये हलवा इतना पसंद था कि उन्होंने इसे बिजनेस में बदलने के बारे में सोचा. उनका मानना है कि केरल के लोग दुनिया के अलग-अलग कोने में रहते है. वे भी इस हलवे को काफी मिस करते होंगे. इसलिए उन्होंने अपने हलवे के बिजनेस को दुनिया भर में फैलने के बारे में सोचा.
ऑनलाइन बेचते है हलवा
ये सभी दोस्त हलवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बचते हैं. इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से लोग हलवा खरीद सकते हैं. इस हलवे की डिमांड यूके, तुर्की, जर्मनी और यूएई तक फैली हुई है. इन दोस्तों ने सबसे पहले 24 किस्मों का प्रीमियम हलवा बॉक्स लॉन्च किया था. जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था. पहले ही महीने में ही इस बॉक्स की 300 से ज्यादा ऑर्डर आ गए थे. ये दोस्त जल्द ही केरल के अन्य पारंपरिक व्यंजन को बिजनेस में लाने का सोच रहे हैं. जैसे केरल के केले के चिप्स
सालना कमा रहें है लाखों रुपये
फुलवा बिजनेस को अब एक साल पूरा हो चुका है. इस एक साल में इन चार दोस्तों ने मिलकर 84 लाखों रुपये की कमाई कर ली है. फुलवा में आपको पारंपरिक स्वाद वाले हलवे से लेकर सूखे नारियल, तरबूज आदि कई किस्म का हलवा मिल जाता है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
