Success Story: आज हम जिनकी सफलता की कहानी लेकर आए हैं, उनका नाम अंकुश बरजाता है. अंकुश ने लाखों की नौकरी ठुकराकर खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा. चलिए अब फटाफट इनकी पूरी कहानी जान लेते हैं.

अंकुश बरजाता हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के छोटे से गाँव के रहने वाले हैं. अंकुश ने लाखों की नौकरी ठुकराकर ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी दीवा की शुरुआत की थी. उनकी कंपनी आज करोड़ों की कमाई कर रही है. उनकी सफलता देख शार्क टैंक के जज भी हैरान रहे गए थे.
कैसे हुई उनके बिजनेस की शुरुआत?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अंकुश हैदराबाद में नौकरी किया करते थे. उन्होंने ये पाया की 300 रुपये में बनने वाली साड़ी बाजारों में जाकर 1000 रुपये की बिक रही है. जिसके बाद उन्होंने ये तय किया कि वे कस्टमर्स को सीधा साड़ी निर्माता से जोड़ेंगे. जिसके बाद उन्होंने 2020 में दीवा नाम से कंपनी की शुरुआत की. इस प्लेटफॉर्म का दावा है कि वे कस्टमर्स और निर्माता के बीच बिचौलियों को खत्म करता है.
दीवा के जरिए 60 से अधिक डिजाइन वाली साड़ी बेची जाती है.
अंकुश ने अपने बिजनेस की पेशकश शार्क टैंक इंडिया में भी की थी. उनका मॉडल शार्क को काफी पसंद आया था. जिसके बाद जज अमन गुप्ता, राधिका गुप्ता और रितेश अग्रवाल ने उन्हें 2 करोड़ रुपये की डील ऑर्फर की थी.
अंकुश की कंपनी में आज 100 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं. ये कई ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है.
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications