नितेश अग्रवाल चिकनकारी से जुड़ा बिजनेस करते हैं. आज इनका बिजनेस 40 देखों में फैला हुआ है. यह आज करोड़ों रुपये के मालिक है. नितेश अपने बिजनेस से सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं. नितेश के जीवन में एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें पैसों की कमी के चलते 10वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. चलिए उनके पूरी कहानी जानते हैं.

ऐसे हुई शुरुआत
नितेश शुरू से से चिकनकारी काम में माहिर थे. साल 2005 में उन्हें डस्टबिन के अंदर डायरेक्टरी हाथ लगी. इस डायेक्टरी ने नितेश की किस्मत खोल दी. नितेश चिकनकारी के कपड़ों की मार्केट के बारे में सब कुछ पहले से ही जानते थे. इस डायरेक्टरी में उन्होंने एकस्पोर्टर का नाम ढूंढा और उन्हें कॉल लगाना शुरू कर दिया.
उन्होंने एक्सपोर्टर को बताया की वह चिकनकारी कपड़े बनाते हैं. जिसके बाद एक एक्सपोर्टर उनके काम को देखने के लिए राजी हुआ. निदेश ने मुंबई के एक्सपोर्टर को 30 सैंपल बनाकर भेजें. लेकिन एक्सपोर्टर ने एक सैंपल रखकर बाकी सभी वापिस कर दिए.
उस दुकानदार के ग्राहकों को नितेश का संपैल इतना पसंद आया की उसने बाद नितेश से चिकनकारी वर्क वाली 1000 साड़ियां मांगी. दुकानदार ने नितेश की हर एक साड़ी के लिए 375 रुपये दिए. ऐसे नितेश ने अपने पहले ऑर्डर पर 3.75 लाख रुपये की कमाई की.
सभी लागत और कच्चा माल को हटा दिया जाए, तो नितेश को 20 हजार रुपये का फायदा हुआ था. लेकिन इस बाद मानों नितेश के बिजनेस में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो. नितेश समय पर अपना ऑर्डर कई बार पूरा नहीं कर पाते थे. कभी कभी दुकानदार खुद नितेश का ऑर्डर कैंसिल कर देते.
नितेश को कई लोग समय पर पैसा भी नही देते. जिससे उन्हें भारी नुकसान होने लगा. उन्होंने अपने पुराने ग्राहक से 13 हजार रुपये की वित्तीय सहायता ली और अपने बिजनेस को फिर से शुरू करने के बारे में सोचा.
विदेश में कैसे फैला बिजनेस?
नितेश ने एक बार अपने काम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे. जहां उनकी मुलाकात कई व्यापरियों से हुई. यह सिंगापुर जा रहे थे. वे नितेश को भी अपने साथ सिंगापुर ले जाना चाहते हैं. नितेश उन स्टॉक को लेकर सिंगापुर गए, लेकिन उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ.
लेकिन अगली बार जब वो सिंगापुर गए तो अपने साथ चिकनकारी सूट लेकर गए. जिसकी खूब बिकरी हुई. नितेश को काफी फायदा हुआ. फिर धीरे-धीरे नितेश का बिजनेस अन्य देशों में भी फैलना शुरू हो गया.
आज करोड़ों में है कमाई
नितेश का बिजनेस आज दुनिया के अलग-अलग कोनों में फैला है. नितेश आज यूरोप, लैटिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में चिकनकारी कपड़े का बिजनेस करते हैं. उनका यह बिजनेस 40 देशों में फैला हुआ है. आज वे 2 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं. नितेश आज सालाना 7 करोड़ रुपये कमा रहे हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications