Success Story: गाजियाबाद की रहने वाली आरुषि अग्रवाल आज कई युवाओं की प्रेरणा बन चुकी है. उन्हे एक कंपनी से एक करोड़ रुपये की नौकरी का ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकराकर अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला किया. चलिए आज आरुषि की पूरी कहानी जानते हैं.

आरुषि आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनका ये सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने अपना स्टॉर्टअप एक लाख रुपये से शुरू किया था. आज उनके कंपनी की कीमत करोड़ों में है. अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो
ये कहानी आपको कई तरह से प्रेरित कर सकती है.
आरुषि अग्रवाल गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहती है. उनकी उम्र 28 वर्ष है. आरुषि ने एक करोड़ रुपये की नौकरी का ऑफर ठुकराकर अपना खुद का स्टॉर्टअप शुरू करने के बारे में सोचा. आरुषि ने अपने स्टॉर्टअप को TalentDecrypt का नाम दिया था. आरुषि ने जेपी इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है. जिसके बाद उन्होंने आईआईटी-दिल्ली से इंटर्नशिप की थी. आरुषि को दो बार कंपनी से 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकराकर खुद का बिजनेस शुरु किया.
ऐसे शुरू किया बिजनेस
साल 2020 में कोरोना अपने चरम सीमा पर था. ऐसी स्थिति में आरुषि ने अपना ये बिजनेस शुरू किया था. आरुषि ने अपना ये स्टॉर्टअप 1 लाख रुपये से शुरू किया था. आरुषि की कंपनी युवाओं को नौकरी ढूंढने मे मदद करती है. TalentDecrypt में कैंडिडेट की स्किल के और उसकी मानचाही पोस्ट के आधार पर उसे नौकरी प्रोवाइट की जाती है. आरुषि की ऐप में मिलने वाले सिक्योरिटी फीचर से अन्य ऐप से अलग बनाते हैं.
जिस बिजनेस को आरुषि ने एक लाख रुपये में शुरू किया था. उसकी वैल्यू आज करोड़ों में है. आरुषि ने नौकरी ठुकराकर खुद पर और अपने बिजनेस पर विश्वास किया. आज तभी वे करोड़ों की मालकिन है.
उनका ये प्लेटफॉर्म अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका नेपाल सहित कई अन्य देशों में फैल चुका है. आज 380 कंपनियां आरुषि की सेवाओं का लाभ ले रहा है. इस कंपनी में युवाओं को हैकाथॉन के जरिए वर्चुअल स्किल टेस्ट से गुजरना पड़ता है.
आरुषि की ये कहानी कई युवाओं को प्रेरणा देती है. आज वे करोड़ों की मालकिन है और कई अन्य लोगों को रोजगार दे रही है. वहीं उनकी ये ऐप कंपनियों के साथ साथ युवाओं की नौकरी ढूंढने में मदद करती है. कई युवाओं की आरुषि की ऐप से नौकरी मिल चुकी है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
