Success Story: आज हम जिनकी कहानी लाए है, उनका नाम श्रीकांत बोल्लापल्ली हैं. श्रीकांत कभी 1000 रुपये कमाया करते थे. आज उनकी कमाई करोड़ों रुपये है. ये सुनने में असंभव जैसा लगता है, लेकिन श्रीकांत ने इसे संभव कर दिखाया है. अगर आप बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं. तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है.

श्रीकांत का ये सफर आसान नहीं रहा. उन्हें हजारों मुश्किले आई. लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. श्रीकांत पेशे से एक किसान है. आज उनकी कमाई 70 करोड़ रुपये है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ये कमाई फूल बेचकर की है. आज वे करीब 200 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. अब बिना वक्त गवाएं इनकी पूरी कहानी जान लेते हैं.
बचपन में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई
श्रीकांत का जन्म गरीब परिवार में हुआ था. वे अपनी स्थिति को पढ़-लिखकर सुधारना चाहते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएं. उन्हें पैसो की कमी के चलते अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी. श्रीकांत गरीबी के चलते 10वीं के बाद पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएं.
श्रीकांत पढ़ने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के घर जाकर रहने लगें. लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी. जिसके बाद वे फूलों से संबंधित काम सीखने लगे. श्रीकांत को यहां काम करने के लिए हर महीने 1000 रुपये मिल जाते थे.
ऐसे की बिजनेस की शुरुआत
श्रीकांत ने फूलों वाले काम की नौकरी महज एक साल की. इस नौकरी के दौरान उन्होंने सारा काम सीख लिया. उन्हें फूलों के बारे में काफी कुछ सीखने को मिल पाया. जिसके बाद श्रीकांत ने अपनी एक फूलों की दुकान खोल दी. शुरुआत में श्रीकांत के पास दुकान नहीं थी. वे किसानों से फूल खरीदकर इसे गली-गली जाकर बेचते थे. साल 1977 में उन्होंने बैंगलोर में एक छोटी-सी शॉप खोली.
फिर लाइफ में आया बड़ा मोड़
श्रीकांत फूलों की दुकान से ठीक-ठाक कमा लिया करते थे. लेकिन उन्हें फिर भी संतुष्टी नहीं थी. वे अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते थे. जिसके बाद श्रीकांत ने फूलों की खेती करने के बारे में सोचा था. ये फैसला काफी मुश्किल भरा रहा. उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से संपर्क किया था.
जिसके बाद श्रीकांत ने कड़ी मेहनत से 10 एकड़ जमीन पर फूलों की खेती करना शुरू कर दी.
अब कमा रहे हैं 70 करोड़
श्रीकांत की कमाई आज 70 करोड़ रुपये हैं. उन्होंने अपनी खेती 10 एकड़ से शुरू की थी. आज ये खेती 52 एकड़ में फैल गई है. श्रीकांत आज 12 तरह के अलग-अलग फूल उगाते हैं. आज श्रीकांत फूलों की खेती से ही 700 करोड़ रुपये कमाई कर रहे हैं और 200 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
