
Success Story : आज के समय में हर कोई अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहता है। पर ये इतना आसान काम नहीं है। दरअसल सही बिजनेस आइडिया के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। हर तरह से आपको प्लानिंग करनी होगी। साथ ही आपको नुकसान न हो, इसकी तैयारी रखनी होगी। सबसे अहम चीज है सही बिजनेस आइडिया चुनना। भारत में फूड आइटम बहुत पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक बिजनेस हो सकता है मोमोज का। आपने देखा भी होगा कि मोमोज का चलन काफी अधिक है। इसीलिए एक महिला ने इस बिजनेस में हाथ आजमाया और आज उनकी कमाई करोड़ों में है।
कम पैसों में शुरू हो सकता है ये कारोबार
मोमोज का बिजनेस बहुत कम पैसों में भी शुरू किया जा सकता है। ये बिजनेस आप सिर्फ 5,000 रुपये में भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस से आपकी कमाई करोड़ों तक पहुंच सकती है। भारत में फूड रिलेटेड बिजनेस के कामयाब होने की संभावना बहुत अधिक है। मोमोज का बिजनेस इसलिए भी बेहतर है क्योंकि आप इसे कम बजट में शुरू कर सकते हैं।
कम पैसों में शुरू होने का फायदा
अगर आप कम पैसों में कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो उसका एक फायदा यह है कि यदि आपको नुकसान हो तो उतना ही होगा, जितना आप झेल सकें। इसीलिए मोमोज का कारोबार दोनों तरीकों से बेहतर है कि आप इसे कम पैसों में शुरू कर सकते हैं और क्योंकि ये एक फूड बिजनेस है तो इसमें कामयाबी मिलने की उम्मीद काफी अधिक है।
दिल्ली की पूजा बनीं करोड़पति
दिल्ली की पूजा महाजन ने मोमोज के कारोबार में ही करोड़ों रु की कमाई की है। उन्होंने अब से करीब 19 साल पहले 2004 में नौकरी छोड़ कर मोमोज की ट्रॉली शुरू की थी। 3-4 साल ऐसे ही चलता रहा, उसके बाद उन्होंने 2008 में लोन लिया और दिल्ली में ही अपनी मोमोज फैक्ट्री लगाई। उन्होंने ये फैक्ट्री घिटोरनी में लगाई थी। पूजा ने शुरुआत छोटे स्तर पर ही की थी। पर धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ा।
मोमोज वाली मैडम
धीरे-धीरे उनके कारोबार से उनकी इनकम बढ़ती चली गयी। नतीजा यह हुआ कि आज उन्हें लोग मोमोज वाली मैडम के नाम से जानते हैं। उनकी कमाई लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में कमाई पहुंच चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार नौकरी छोड़ कर बिजनेस शुरू करना पूजा के लिए काफी मुश्किल रहा। उन्हें शुरूआती दिनों में ऑर्डर नहीं मिले। पर धीरे धीरे उन्हें कामयाबी मिलने लगी। आज वो समय जब पूजा देश के कई रेस्टोरेंट में मोमोज पहुंचाती हैं। अहम बात यह है कि मोमोज शहरों से अब ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रहा है। बच्चे-बड़े सभी इन्हें पसंद करते हैं। इसीलिए इस बिजनेस में आपको कामयाबी मिल सकती है। यह एक खास स्ट्रीट फूड है, जो बच्चों और युवाओं के बीच काफी मशहूर हो चुका है।
ऐसे करें शुरू
अपने बिजनेस का एक नाम रखने के बाद उसके टेम्पलेट बनवाएं। साथ ही एक मेनू रखें। रेट आप अपने शहर और इलाके के हिसाब से रख सकते हैं। शुरुआत में कम मोमोज से करें। जैसे-जैसे कस्टमर्स बढ़ें, उसी हिसाब से कारोबार का विस्तार करें। क्वालिटी से समझौता कभी न करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
