नई दिल्ली, मार्च 24। ऑक्सीजो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि इसने सीरीज ए में 1 अरब डॉलर की वैल्युएशन पर 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इससे यह किसी भारतीय स्टार्टअप द्वारा पहले दौर में अब तक की सबसे बड़ा फंडरेज (फंड जुटाना) बन गयी है। इस राउंड का नेतृत्व अल्फा वेव ने किया और टाइगर ग्लोबल, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स, मैट्रिक्स पार्टनर्स और क्रिएशन इन्वेस्टमेंट्स सह-नेतृत्व में रहे। पर क्या आप जानते हैं कि ऑक्सीजो फाइनेंशियल सर्विसेज, जो कि 100 करोड़ डॉलर की कंपनी बन गयी है, को एक भारतीय दंपति ने शुरू किया था। आगे जानिए इस कंपनी की डिटेल।
आशीष मोहापात्रा और रूचि कालरा
एक बी2बी कॉमर्स प्लैटफॉर्म है ऑफबिज़नेस। इसका लेंडिंग प्लेटफॉर्म है ऑक्सीज़ो फाइनेंशियल सर्विसेज़ जो अब 1 अरब डॉलर की वैल्युएशन का भारत का सबसे लेटेस्ट यूनिकॉर्न बन गया है। यूनिकॉर्न उस कंपनी को कहते हैं जिसकी वैल्यू 100 करोड़ डॉलर हो जाए। बता दें कि ऑफबिज़नेस और ऑक्सीज़ो को भारतीय दंपति आशीष मोहापात्रा और रूचि कालरा ने शुरू किया। ऑक्सीज़ो से पहले ऑफबिज़नेस जुलाई 2021 में यूनिकॉर्न बन गया था।
जानिए बिजनेस की डिटेल
आशीष मोहापात्रा और रूचि कालरा (पति-पत्नी) ने मिल कर दो स्टार्टअप को यूनिकॉर्न बना दिया है। ऑक्सीजो ने ऑफबिजनेस के लेंडिंग (उधार देने वाले) प्लेटफॉर्म के रूप में शुरुआत की थी, जो विनिर्माण और सब-कॉन्ट्रैक्टिंग जैसे क्षेत्रों में एसएमई के लिए नई सामग्री खरीदने के लिए कैश फ्लो और वर्किंग कैपिटल की फाइनेंसिंग करता है। कंपनी अपनी प्रोडक्ट रेंज में विविधता लाई और एसएमई, मिड-कॉर्पोरेट, साथ ही नई-अर्थव्यवस्था कंपनियों को शामिल करने के लिए ग्राहक आधार का विस्तार किया।
मजबूत बोरोइंग प्रोफाइल
ऑक्सीजो के पास 35 करोड़ डॉलर की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) संपत्ति हैं। यह कंपनी शुरुआत के बाद से लाभदायक रही है। ऑफ बिजनेस ग्रुप के सीईओ आशीष महापात्रा के अनुसार ऑफबिजनेस और ऑक्सीजो दोनों के पास 50+ वित्तीय संस्थानों का विश्वास है और एक मजबूत बोरोइंग प्रोफ़ाइल है। वहीं उनकी पत्नी और सह-संस्थापक रुचि कालरा, जो ऑक्सीज़ो के सीईओ भी हैं, ने कहा, डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ, बी2बी सेगमेंट में उभरती जरूरतों और सर्विसिंग दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव दिख रहा है।
कालरा का रिकॉर्ड
इसके साथ ही कालरा एक लाभदायक फिनटेक यूनिकॉर्न की भारतीय महिला संस्थापकों में से एक बनीं, जो एक दुर्लभ चीज है। वे आईआईटी-दिल्ली और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की पूर्व छात्रा हैं। वह ऑफबिजनेस में फाइनेंसिंग बिजनेस चला रही हैं और इस साल आईपीओ लाने की सोच रही हैं। वह 2015 में पति आशीष महापात्रा और अन्य के साथ ऑफबिजनेस के सह-संस्थापक होने से पहले मैनेजमेंट कंसल्टिंग दिग्गज मैकिन्से में पार्टनर थीं।
महापात्रा का करियर
महापात्रा भी मैकिन्से में एंगेजमेंट मैनेजर थे और मैट्रिक्स पार्टनर्स में हेल्थकेयर इन्वेस्टमेंट लीड के रूप में भी काम करते थे। बता दें कि जुटाए गए फंड का उपयोग ऑक्सीज़ो की व्यापक डिजिटल वित्तीय सेवाओं को व्यवस्थित और अकार्बनिक रूप से विस्तारित करने, आपूर्ति श्रृंखला बाजार को बढ़ाने, एसएमई क्षेत्र के लिए इनोवेटिव निश्चित आय उत्पादों को लॉन्च करने और डेब्ट कैपिटल मार्केट और प्रतिभूतियों सहित अन्य शुल्क इनकम बिजने लाइनों को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
