नई दिल्ली, अक्टूबर 01। तन्वी और हिमांशु पटेल गुजरात के एक दंपति हैं। वे आज के उन लोगों में से हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से अपना कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया और जैविक (ऑर्गेनिक) खेती शुरू कर दी। इन्होंने जैविक खेती की खातिर अपनी मर्जी से कॉर्पोरेट करियर को छोड़ने का बड़ा फैसला किया। असल में जब उन्हें पता चला कि जिस किसान ने उनकी कृषि भूमि किराए पर ली थी, उसने उस पर रसायनों का छिड़काव किया गया था, तो उन्होंने अपना व्यवसाय छोड़ दिया और जैविक खेती करने का फैसला किया। आज वे इससे कमाई भी अच्छी कर रहे हैं। आगे जानिए उनकी कहानी।
किस प्रोफेशन में करते थे काम
मैकेनिकल इंजीनियर हिमांशु ने जब अपनी नौकरी छोड़ी तो वे उस समय जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट में सीनियर मैनेजर पद पर थे। वहीं उनकी पत्नी तन्वी एक शिक्षक के तौर पर काम करती थीं। इस दंपति ने 2019 में जैविक खेती में काम करना शुरू किया। जब वे सुरक्षित कीटनाशक विकल्पों की तलाश कर रहे थे तो उनकी एक इंटरनेट सर्च के दौरान, मधुमक्खी पालन की जानकारी सामने आयी।
कृषि विज्ञान केंद्र से ली मदद
तन्वी के अनुसार अगर फसलों और सब्जियों में पर्याप्त परागण होता है तो उनका विकास और तेज हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) से मधुमक्खी पालन के निर्देश प्राप्त करने से पहले हमने खुद चीजों का परीक्षण करके शुरुआत की। उन्होंने इस जानकारी को अपने शहद ब्रांड 'स्वाद्य' में मिला दिया है, जो अब पूरे देश में प्रसिद्ध है। उन्होंने शहद के सिर्फ एक या दो लकड़ी के बक्से से शुरुआत की थी, जो बाद में 100 और फिर 500 हो गए। यानी उनका कारोबार बढ़ता गया।
दूसरे किसानों की मदद
कृषि जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक दंपति के अनुसार उन्होंने न केवल कच्चे शहद की बिक्री करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया, बल्कि पास के एक खेत के किसानों को जैविक खेती में आने में मदद की। असल में यदि 3-4 किलोमीटर के दायरे में रसायन हों तो मधुमक्खियाँ तुरंत मर सकती हैं। दंपति का दावा है कि उनकी मधुमक्खियां पड़ोसी के खेत से रसायनों के कारण मर गईं थीं। इससे उन्हें लगभग 3,60,000 रुपये का नुकसान हुआ था।
रसायनों का उपयोग बंद करने को कहा
उन्होंने अपने मधुमक्खी के बक्सों को अगले सीज़न तक भूमि के दूसरी ओर ले जाने का फैसला किया। उन्होंने अपने पड़ोसी किसान को अपनी जमीन के तीन बीघा (एक बीघा 0.275 एकड़ के बराबर) पर रसायनों का उपयोग बंद करने के लिए कहा। उन्होंने मधुमक्खी पालकों से छत्ता खरीदने के बाद प्रत्येक लकड़ी के कंटेनर से आठ मधुमक्खी के छत्ते निकाले जिनमें प्रत्येक में 30,000 मधुमक्खियां थीं।
कितनी है कमाई
उनका एफएसएसएआई-प्रमाणित ब्रांड कच्चा शहद बेचता है जिसे प्रोसेस्ड नहीं किया गया है। हर महीने, वे लगभग 300 किलो शहद बेचते हैं और औसतन 9 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच का लाभ हर महीने कमाते हैं। इसे उनका सालाना प्रोफिट 1.4 करोड़ रु तक रहता है। तन्वी के अनुसार वर्ड-ऑफ-माउथ (केवल मुंह से बोल के) उनकी एकमात्र मार्केटिंग रणनीति रही, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पूरे भारत से ऑर्डर प्राप्त करने के लिए किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications