
Success Story : ये कहानी है निधि सिंह की, जिन्होंने बिजनेस के लिए अपनी बहुत हाई सैलेरी वाली जॉब छोड़ दी थी। वह और उनके पति शिखर वीर सिंह हाइली क्वालिफाइड प्रोफेश्नल्स थे। उनका जीवन बेंगलुरु में अच्छा कट रहा था। हालांकि, जब दोनों अपने-अपने करियर में हाई सैलेरी के साथ स्टेबल लाइफ में थे थे, तो उन्होंने बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। उनका सफर कठिन रहा, मगर उन्हें कामयाबी मिली। निधि सिंह और शिखर वीर सिंह आज जितना कमा रहे हैं वो उनकी हाई सैलेरी वाली नौकरियों से अधिक है। अब वे अपने बिजनेस को और आगे ले जाने की सोच रहे हैं। उनका जीवन एक भारतीय स्नैक से बदल गया, जिसे लाखों भारतीय पसंद करते हैं। ये स्नैक है - समोसा।
कितना था सैलेरी पैकेज
शिखर वीर सिंह और निधि सिंह हरियाणा में बी-टेक करने के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक किया और शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, हैदराबाद से एमटेक करने में कामयाब रहे। 2015 में उन्होंने भी नौकरी छोड़ी थी। उस समय वे बायोकॉन में प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद पर थे। निधि का सैलरी पैकेज भी 30 लाख रुपये पर था। पर उन्होंने भी नौकरी छोड़ दी। ये साल 2015 था। 2016 में उन्होंने बेंगलुरु में समोसा सिंह नाम से वेंचर खोला।
कैसे की शुरुआत
उन्होंने अपनी बचत के पैसों से ही समोसा सिंह की शुरुआत की थी। पर बिजनेस के लिए पैसा चाहिए। जो उन्हें भी चाहिए था। उन्होंने पैसों के लिए अपना घर बेच दिया। दरअसल उन्हें एक बड़ा ऑर्डर मिला था, जिसे पूरा करने के लिए पैसे चाहिए थे। इसीलिए उन्होंने घर बेच दिया।
मुश्किल था फैसला
उन्हें घर और बिजनेस में से एक चीज चुननी थी। उन्होंने बिजनेस चुना। उन्होंने मैजिक ब्रिक्स पर घर बेचने का फैसला दिया। उस पैसे से उन्होंने बेंगलुरु में एक फैक्ट्री ली, जो कि किराए पर थी। उनका फैसला सही साबित हुआ। उनका कारोबार बढ़ता चला गया। अब वे हर महीने 30,000 समोसे बेचते हैं। उनका टर्नओवर 45 करोड़ रुपये है। यानी वे डेली 12 लाख रु से भी अधिक कमा रहे हैं।
कई वेरायटी के हैं समोसे
एक दिन वीर ने एक फूड कोर्ट में एक बच्चे को रोते देखा। वो समोसे के लिए रो रहा था। इसी से उन्हें आइडिया मिला। वे मानते हैं कि समोसा भारत में सबसे लोकप्रिय स्नैक है। इसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और बेंगलुरु चले गए। वहां अपना समोसा सिंह खोला। उन्होंने बाद में कई तरह के नए समोसे बनाए। उनका सबसे प्रसिद्ध समोसा है बटर चिकन और कड़ाही पनीर समोसा।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications