नई दिल्ली, मई 26। मैकडॉनल्ड्स में एक समय काम करने वाली एक 18 वर्षीय अब ईबे पर 'ट्रेंडी' प्रोडक्ट बेच रही है। इससे होने वाली कमाई से वे डिजाइनर कपड़े, इंटरनेशनल ट्रेवल और टॉप रेस्टोरेंट का मजा ले रही है। मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) की ओलिविया पेर्कोको ने 2020 में कोविड के ऑस्ट्रेलिया में आने से पहले एक ई-कॉमर्स ईबे स्टोर लॉन्च किया। उनका ऑनलाइन कारोबार 2021 के मध्य में जाकर चल निकला। आज उनकी कमाई लाखों में है।
क्या है बिजनेस मॉडल
दरअसल ओलिविया का बिजनेस मॉडल काफी अलग है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ओलिविया के मुताबिक वह 'ड्रॉपशीपिंग' बिजनेस मॉडल का उपयोग करती हैं जिसमें प्रोडक्ट की शिपिंग मैन्युफेकचरर से सीधे ग्राहक तक किया जाना शामिल है और रिटेलर इसे देख तक नहीं पाते।
कितनी है कमाई
ओलिविया दावा करती हैं कि उन्होंने केवल दो वर्षों में 500,000 डॉलर (38.79 करोड़ रु) से अधिक का कारोबार किया है, जिसमें अकेले एक महीने में वे 50,000 डॉलर (करीब 39 लाख रु) कमा रही हैं। ट्रेंडी प्रोडक्ट का मतलब बै कि सबसे अधिक मांग वाले उत्पादों पर नजर रखने के लिए वे सोशल मीडिया पर नज़र रखती हैं।
यूट्यूब से हासिल की जानकारी
मेलबर्न के पहले कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने खाली समय में, ओलिविया ने यूट्यूब वीडियो देखकर खुद को ड्रॉपशिपिंग के बारे में वह सब कुछ जाना जो जरूरी था। अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू करने से पहले वह मैकडॉनल्ड्स में काम कर रही थीं और पूरी तरह से टूट गई थीं। उन्हें मैकडॉनल्ड्स में काम करने से नफरत थी, क्योंकि यह मज़ेदार नहीं था। इसलिए ओलिविया ने ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों को देखा और ड्रॉपशीपिंग में हाथ आजमाया। यह देखने के बाद कि अन्य लोग तेजी से पैसा कमा रहे हैं, उन्होंने खुद का एक ऑनलाइन स्टोर शुरू करने के लिए प्रेरित महसूस किया। शुरुआत में उन्होंने लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शोपिफाई पर कोशिश की, लेकिन वह जो बिक्री कर रही थी उससे संतुष्ट नहीं थी और फिर उन्होंने ईबे की ओर रुख किया।
क्या क्या है प्रोडक्ट
ओलिविया अपने बिजनेस को एक रेंज तक सीमित नहीं रखती है, बल्कि कई कैटेगरियों के उत्पाद बेचती हैं। उनके द्वारा बेचे जाने वाले कुछ उत्पादों में कॉफी मशीन, डेस्क, डीआईवाई सप्लाई, बागवानी आइटम, माउस पैड, फोन केस और होम ऑर्गेनाइजेशन प्रोडक्ट शामिल हैं। पिछले साल ओलिविया का सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद रिवर्सिबल ऑक्टोपस प्लश खिलौना था जिसे टिकटॉक पर देखा गया था, जबकि इस साल स्टारबक्स कॉफी पॉड मशीन नंबर एक सर्वश्रेष्ठ विक्रेता है। ड्रॉपशिपिंग सिस्टम का उपयोग करके बिक्री करने की कुंजी किसी उत्पाद की लोकप्रियता और मांग पर रिसर्च करना है।
रिसर्च में लगता है समय
ओलिविया के अनुसार रिसर्च में बहुत समय लगता है। वे हैशटैग के माध्यम से खोज कर टिकटॉक पर क्या ट्रेंड कर रहा है, यह देखती हैं। किसी प्रोडक्ट पर निर्णय लेने के बाद, वह डिलीवरी के समय को कम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक सप्लायर ढूंढती हैं। ओलिविया कभी भी किसी भी स्टॉक को नहीं देखतीं, क्योंकि इसे सीधे ग्राहक को भेज दिया जाता है। उन्होंने ईबे को चुना क्योंकि यह विश्वसनीय है और दुनिया भर से इसके ग्राहकों की एक बड़ी संख्या है। इसी ने उनकी किस्मत बदल दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications