नई दिल्ली, सितंबर 19। अगर आप कोई ऐसा व्यापार शुरू करने का योजना बना रहें हैं। जिस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको अधिक निवेश की जरूरत नहीं हो और आपको मुनाफा भी बेहतर हो। तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस का नाम हैं ब्यूटी पार्लर का बिजनेस। पिछले कुछ वर्षो के ब्यूटी प्रोडक्ट और ब्यूटी पार्लर के बिजनेस में बहुत अधिक ग्रोथ देखी गई हैं। कोई त्योहार हो या शादी का मौका महिलाएं ब्यूटी पार्लर का रूख जरूर करती हैं। ऐसे में ये ब्यूटी पार्लर का बिजनेस आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता हैं। चलिए जानते हैं कि ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू करने से पहले हमें किन बातों ध्यान रखना चाहिए।
व्यापार की योजना बनाएं
जब भी आप कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो फिर उसको शुरू करने से पहले पूरी डिटेल में प्लानिंग करना बेहद जरूरी होता हैं। एक बेहतर बिजनेस प्लान में मार्केटिंग, फंडिंग, डिस्काउंट, प्रोडक्ट्स आदि आते है। आपकों इन सब में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु जैसे इंटीरियर, प्रोडक्ट्स, टार्गेट कस्टमर सभी का ध्यान रखना चाहिए। आप जब भी नया ब्यूटी पार्लर शुरू करते है तो फिर उसको ओपन करने से पहले एरिया का ठीक तरीके से विश्लेषण कर लेना चाहिए। आपको आपके क्षेत्र में मौजूद आपके प्रतिद्वंद्वी की प्राइस और कीमत को देखकर योजना तैयार करना चाहिए।
ब्यूटी पार्लर की लोकेशन
आपका ब्यूटी पार्लर सफल होगा या फिर आपका ब्यूटी पार्लर असफल होगा। ये सब आपकी लोकेशन में निर्भर करता हैं। आप जिस भी जगह में ब्यूटी पार्लर ओपन करें। वह लोगों के लिए सहूलियत वाली होनी चाहिए।
डिस्काउंट और प्राइस
ग्राहक अच्छा तो दिखना चाहते हैं। मगर उसके लिए अधिक पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं। देश में लोगों को अधिक डिस्काउंट से प्यार हैं। आप नए ग्राहक बनाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स भी दे सकते हैं।
लेना होगा लाइसेंस
अगर आप ब्यूटी पार्लर शुरू करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेने के लिए भी जरूरत होगी। आप अपने बिजनेस के क्षेत्र के अनुसार, आपको नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस, जीएसटी नंबर की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
सहायता मिल सकती हैं सरकार की योजना से
आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन भी ले सकते हैं। 10 लाख रु तक ग्रामीण इलाकों में इस योजना के तहत लोन लिया जा सकता हैं। अलग अलग बैंको में लोन की ब्याज दर अलग अलग होती हैं। आपको 9 प्रतिशत से 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
