Business: आज के समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी इजाफा हो रहा है। वही, सीएनजी के प्राइस में भी काफी इजाफा हो रहा है। मार्केट में इसी बीच ईवी ने काफी धूम मचा दी है इसके साथ ही ईवी को चलाने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ती है।
ऐसे में बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में निरंतर इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही गांवों में भी ईवी की मांग में काफी इजाफा हो रहा है। गांवों में तो ई रिक्शा की भरमार है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का कारोबार शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस बेहद फल फूल रहा है।

इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको रोड के किनारे 50 से 100 वर्ग गज का एक खाली प्लॉट होना आवश्यक है। यह खाली जगह आपके नाम हो या फिर 10 वर्ष के लिए लीज पर हो। इलेक्ट्रिक वाहन चलाते समय प्रदूषण नहीं होता है।
कैसे शुरू करें बिजनेस
आपको ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करने के लिए कई जगह से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए आपको वन विभाग, अग्निशमन विभाग और नगर निगम से एनओसी लेना होगा। इसके साथ ही आपको चार्जिंग स्टेशन पर कारों के पार्क होने और उनके आने और निकलने की व्यवस्था करनी चाहिए।
चार्जिंग स्टेशन में कई सारी मूल सुविधा मौजूद होनी चाहिए। जैसे साफ पीने का पानी, रेस्ट रूम, फायर एक्सटिंगविशर, शौचालय और हवा की सुविधा होनी चाहिए।
एक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने पर लगभग 40 लाख रु तक का खर्च आता है। यह उसकी क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि, इसमें कम खर्च भी आ सकता है। अगर आपके पास उतने पैसे नही है तो फिर आप कम क्षमता का चार्जिंग स्टेशन भी लगा सकता है इसमें आपको करीब 15 लाख रु का खर्च आ सकता है। इसमें सभी खर्च जमीन से लेकर चार्जिंग प्वाइंट के इंस्टॉलेशन तक का खर्च शामिल है।
कितनी होगी कमाई?
अगर आप 3000 किलोवॉट का चार्जिंग स्टेशन लगाते हैं तो प्रति किलोवॉट पर 2.5 रु की कमाई होती है। इस हिसाब करीब आप 7 हजार 500 रु प्रति दिन की कमाई बेहद आसानी से कर सकते है।
आपको इससे महीने भर में 2 लाख 25 हजार रु तक कमाई हो सकती है। आप सभी खर्च निकालने के बाद बेहद आसानी से यह पर करीब 1.5 लाख रु से 1.75 लाख रु तक कमा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications