नई दिल्ली, दिसंबर 11। आपने कभी साबुन बनाने के बिजनेस के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो सोचिए। क्योंकि ये बिजनेस शुरू करना काफी आसान है और आपको इससे सालाना लाखों रु का फायदा हो सकता है। बता दें कि साबुन ऑर्गेनिक और नेचुरल प्रोडक्ट्स की कैटेगरी से भी संबंधित हैं। मगर यह तब ही होगा जब किसी केमिकल के बिना और नेचुरल तरीके से साबुन तैयार हो। वैसे तो लोग प्राकृतिक और घर के बने साबुन का उपयोग करते रहे हैं, मगऱ इसके महत्व को और भी अधिक अच्छे तरीके से समझा जा रहा है। नेचुरल साबुन स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। अब इनकी मांग भी बढ़ रही है। इसलिए यदि आप इस बिजनेस में कदम रखते हैं तो अच्छा प्रोफिट कमा सकते हैं।
साबुन बिजनेस के लिए जरूरी लाइसेंस
स्मॉल इंडस्ट्री रजिस्ट्रेशन, एफडीए मंजूरी, सरकारी मंजूरी, वजन और मापन बोर्ड, चालू बैंक खाता, ट्रेड मार्क, जीएसटी पंजीकरण बिजनेस लाइसेंस, ड्रग कंट्रोल बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी। अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करते हैं तो 1-3 लाख रु में काम चल जाएगा, जबकि इससे थोड़े बड़े लेवल काम करने के लिए आपको 5-10 लाख रु चाहिए होगें।
ये कच्चा माल चाहिए
कच्चे माल के तौर पर आपको साबुन बनाने के लिए जैतून का तेल, अरंडी का तेल, खुशबू, लाइ, पैकेजिंग सामग्री, पानी, क्रीम वाली साबुन के लिए क्रीम, ग्लिसरीन वाली साबुन के लिए ग्लिसरीन और गुलाब की पंखुड़ी वाली साबुन के लिए गुलाब की पंखुड़ियां चाहिए होंगी। आपको डबल बॉयलर या, एक माइक्रोवेव, साबुन के सांचे, साबुन डालने के लिए कंटेनर, वजन पैमाना, दस्ताने, विविध उपकरण, आंख की सुरक्षा के उपकरण, रैपिंग शीट, प्लास्टिक रैप्स और प्रिंटर चााहिए होगा।
कितने लोग चाहिए होंगे
एक बार जब आप फॉर्मुले को समझ लेते हैं तो साबुन बनाने की प्रोसेस आसान हो जाती है। इस मामले में एक कुशल कर्मचारी होना जरूरी है, हालांकि, जो कुशल नहीं हैं, उनके बजाय उन्हें रखना बेहतर है, जो काम जानते हैं। वरना आपके साबुन की गुणवत्ता खराब हो सकती है। छोटे पैमाने पर साबुन बनाने का बिजनेस स्थापित करने के लिए आपको 2 से 4 ऐसे कुशल कारीगर चाहिए होंगे। थोड़े बड़े लेवल के लिए ये संख्या 5-7 होगी।
कितना होगा प्रोफिट मार्जिन
साबुन पर लाभ मार्जिन कम माना जाता है, हालांकि, एफएमसीजी का एक हिस्सा होने और लगातार बिक्री होने के कारण, आप इस बिजनेस के माध्यम से जो लाभ प्रतिशत बना सकते हैं वह 10% से 25% के बीच होगा। यानी यदि आप 5 लाख रु का माल बेचते हैं तो 1-1.25 लाख रु का फायदा होगा।
कैसे करें बिक्री की शुरुआत
हमेशा अपने पड़ोसियों, अपने इलाके के लोगों और निश्चित रूप से अपनी लोकल दुकानों से शुरुआत करें। खुदरा विक्रेता भी अच्छे हैं। खुदरा विक्रेता ज्यादातर एफएमसीजी उत्पादों को बेचना पसंद करते हैं। उनके स्टोर में ज्यादातर ऐसे उत्पाद होते हैं जो एफएमसीजी की श्रेणी के हों। सुपरमार्केट में भी अपने प्रोडक्ट को डिस्प्ले करने के लिए रखें। ताकि आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकें। ब्यूटी सैलून और स्पा भी काम आ सकते हैं। यहां से आपको अच्छी संख्या में ऑर्डर मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications