नई दिल्ली, मार्च 31। कोई बिजनेस शुरू करना एक बड़े काम की तरह लग सकता है, खासकर तब जब आपके पास पूंजी सीमित हो। इन्वेंट्री, लॉजिस्टिक्स, मार्केटिंग आदि के मैनेजमेंट जैसे आइडिया अक्सर बिजनेस शुरू करने की सोचने वाले के आत्मविश्वास को हिला देते हैं। एक सफल बिजनेस शुरू करना एक लंबी यात्रा है। हालाँकि, जब योजना सही हो तो यह शुरू करने वाले, स्टेकहोल्डर और कई अन्य लोगों के लिए लाभ का सौदा हो सकता है। क्योंकि आपके बिजनेस से कई लोगों को आजीविका मिल सकती है। आज के समय में ऑनलाइन एक छोटे निवेश के साथ बिजनेस शुरू करना मुश्किल नहीं है। हम आपके लिए यहां कुछ लाभदायक ऑनलाइन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिन्हें 25,000 रुपये जैसी छोटी राशि के साथ शुरू कर सकते हैं।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, जब अधिकांश बिजनेस बंद हो गए थे, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बनी रही। आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिजनेस शुरू करना 25,000 रुपये के निवेश से ही संभव है। योअर स्टोरी की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू स्थित ज्वैलरी ब्रांड रूबंस की संस्थापक चिनू काला का कहना है कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिजनेस शुरू करना एक अच्छा आइडिया है। वह कहती हैं कि इस बिजनेस के पहले ग्राहक आपके मित्र और परिवार के लोग हो सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन खरीदने का आग्रह कर सकते हैं।
होम बेकरी
एक बेसिक होम बेकरी बिजनेस करने के लिए भारी निवेश की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन इसके लिए एक मजबूत इरादे और ओवन की खरीद और बेकिंग के लिए सामग्री खरीदने के लिए कुछ पैसे की आवश्यकता होती है। बेकर्स ट्रीट, मैंगलोर की संस्थापक मरियम मोहुइदीन ने जुनून ने एक छोटे से बेकरी सेटअप की शुरुआत की। वह कहती हैं कि बेकिंग एक आर्ट है, और इस काम में एक बिजनेस स्थापित करने के लिए आउट ऑफ बॉक्स सोचना पड़ता है। आप अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन बेच सकते हैं।
होममेड केंडल्स
पिछले कुछ वर्षों में, लोग अधिक मोमबत्तियां, विशेष रूप से सुगंधित मोमबत्तियां, अपने घर के इंटीरियर को बढ़ाने और उपहार देने के उद्देश्य से खरीद रहे हैं। मोमबत्ती का बिजनेस न्यूनतम निवेश के साथ घर से ही शुरू किया जा सकता है। बिजनेस शुरू करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल में मोम, बाती, मोल्ड, धागा, सुगंधित तेल जैसी चीजें शामिल हैं।
डिस्पोजेबल कटलरी
प्लास्टिक, एरेका से लेकर बांस के चम्मच, कटोरे और प्लेट तक, भारत में डिस्पोजेबल कटलरी के बाजार की निरंतर मांग बढ़ रही है। विशेष रूप से क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) में ये काफी इस्तेमाल हो रहे हैं। डिस्पोजेबल कटलरी बिजनेस एक कम निवेश और उच्च लाभ वाला काम है, क्योंकि खरीदे गए सामान स्थानीय थोक विक्रेताओं या निर्माताओं से मिलते हैं।
मसालों का कारोबार
भारत मसालों का एक बड़ा बाजार है, जिसकी बड़ी मांग देश भर से आती है। पहले लोग घर में बने ताज़े मसालों का इस्तेमाल करते थे और अब भी करते हैं। गरम मसाला, जीरा मसाला, पराठा मसाला आदि सहित कई मसाले घर पर बनाए जाते हैं और इनकी लगातार मांग रहती है। यदि आप ये काम करें तो अच्छा पैसा बन सकता है। यहां बताए गए बिजनेसों में आप कुछ भी शुरू करें बस उसे ऑनलाइन ले जाएं ताकि आपको एक बड़ा ग्राहक आधार मिले।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
