Small Business idea in rainy Season: इस साल मानसून अक्टूबर तक रह सकता है. देश के लगभग हर इलाके में हल्की से मध्यम बारिश है. ऐसे में कई बिजनेस कमजोर पड़ने लगे हैं और कारोबारी लोगों का काफी नुकसान हो रहा है. इसलिए आज हम जो बिजनेस आईडिया लेकर आए है, वे बारिश के सीजन के लिए सबसे अच्छा है.

आप अपने बिजनेस के साथ इसे साइड बिजनेस के रूप में शुरू कर सकते हैं. अगर इस मानूसन में बढ़ती बारिश से आपको नुकसान पहुंचा है, तो इस बिजनेस को शुरू करके होने वाला नुकसान कम किया जा सकता है.
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए महज 5000 रुपये की जरूरत है.
हम बात कर रहे हैं बारिश के सीजन में मिलने वाले छाता, रबर शूज और रेनकोट जैसी चीजों की. इन चीजों की सबसे ज्यादा डिमांड बारिश के समय ही रहती है.
यह मानसून अक्टूबर तक रहने वाला है. जिसका मतलब है कि आपके पास अभी भी सितंबर तक का समय है. वहीं अगर इस बिजनेस को बारिश का सीजन शुरू होने के एक महीने के अंदर किया जाए, तो आपकी मोटी कमाई हो सकती है. वहीं सीजन खत्म होने तक छाते की डिमांड रहती है.
कैसे शुरू करें बिजनेस
मान लीजिए आप सितंबर के महीने से छाता, रबर शूज और रेनकोट जैसी चीजे बेचना शुरू करते हैं, तो आपकी मोटी कमाई हो सकती है. वहीं आप इस बिजनेस को ऐसी जगह शुरू कर रहें है, जहां तबाड़तोड़ बारिश हो रही हो, तो वहां यह बिजनेस काफी अच्छा चलेगा.
अगर आपका कोई समान बच भी जाता है, तो आप इसे अगले साल के लिए रख सकते हैं. क्योंकि यह सामान कभी भी खराब नहीं होगा.
कहां से ले सामान?
अगर आप इस बिजनेस के बारे में गूगल पर तोड़ा रिसर्च करेंगे, तो आपको ऑनलाइन ही मैन्युफैक्चर्स का संपर्क मिल जाएगा. यहीं बेहतर रहेगा कि आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सामान मैन्युफैक्चर्स से खरीदें.
इसके अलावा अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आप सदर बाजार से बारिश में इस्तेमाल होने वाली सभी जरूरी चीजें थोक के भाव खरीद सकते हैं.
आप सामान को थोक के भाव खरीदकर बाजारों में स्टॉल लगाकर सामान बेच सकते हैं. या फिर ऐसी जगह स्टॉल लगाए जहां भीड़-भाड़ हो.
कितना मिलेगा मुनाफा?
इस बिजनेस में मुनाफे की बात करें तो यह 100 फीसदी से भी ज्यादा है. इस बिजनेस में मुनाफा लोकेशन पर निर्भर करता है. अगर आप किसी बड़े शहर में सोसायटी के आसपास सामान बेचते हैं तो आपको ज्यादा मुनाफा होता है. जैसे रेनकोट थोक मार्केट में 50 से 80 रुपये का मिलता है. इसे आप 100 से 200 रुपये में आसानी से बेच सकते हैं. इसके अलावा छाता 20 से 25 रुपये में मिल जाता है. इसे 200 से 300 रुपये में बेच सकते हैं. ऐसे हर महीने 30 से 40 हजार रुपये की मोटी कमाई हो जाती है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications