Business idea: भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग ट्रेवल करते हैं. ये किफायती होने के साथ-साथ कम समय में यात्रा तय कर देता है. आज हम आपको ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले है, जिससे आप रेलवे के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आपको लाखों रुपये की लागत भी नहीं लगानी पड़ेगी. सिर्फ 6999 रुपये देकर आप रेलवे के साथ ये बड़ा बिजनेस कर पाएंगे. चलिए इसके बारे में फटाफट जान लेते हैं.

क्या आपने कभी रेलवे में काम करने का सोचा था? आज आपको रेलवे में नौकरी नहीं बल्कि रेलवे विभाग के साथ बिजनेस करने का मौका मिल रहा है. इसमें आपकी 7000 रुपये से भी कम लागत लगने वाली है. बस आपके पास एक कंप्यूटर होना चाहिए. अगर आप ऐसा कोई बिजनेस ढूंढ रहे हैं, जो कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकें, तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.
आपको ये बिजनेस शुरू करने के लिए कहीं जाने के भी जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.
Small Business idea: क्या है ये बिजनेस ?
हम बात कर रहे हैं, रेलवे ट्रैवल सर्विस एजेंट के बारे में. आप अगर कभी रेलवे में काम करना चाहते है, तो आपके लिए ये सुनहरा अवसर है. भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटीसी का रेलवे एजेंट बन सकते हैं. इसके लिए आपको बस लोगों की रेलवे टिकट काटनी होगी. रेलवे टिकट काटने पर आपको रेलवे विभाग की तरफ से कमीशन दिया जाएगा.
जिस तरह से रेलवे स्टेशन में स्थित काउंटर पर रेलवे कर्मचारी टिकट काटते है, ठीक ऐसे ही आपको भी घर बैठे कंप्यूटर की मदद से रेलवे टिकट बनानी होगी.
Business Idea from home:कितनी होगी कमीशन से कमाई ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आपको एक नॉन एसी कोच वाली टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से कमीशन दिया जाता है. ऐसे ही एसी क्लास की टिकट बुक करने पर आपको 40 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से पैसे मिलते हैं. एक दिन आप कितनी भी टिकट बुक कर सकते हैं. इसमें कोई लिमिट नहीं है. इसलिए आप रेलवे के साथ ये बिजनेस शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं.
Business idea with low Cost: इतने रुपये की लगेगी लागत?
इस बिजनेस में लागत रेलवे एजेंट बने की फीस है. आपको एक साल के लिए रेलवे एजेंट बने के लिए आईआरसीटीसी को 3999 रुपये देने होंगे. वहीं अगर आप दो साल के लिए एजेंट बनाना चाहते हैं, तो आपके 6999 रुपये देने होंगे
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications