Small Business idea for Agriculture: देश में प्याज के फसल की काफी अच्छी डिमांड है. प्याज की खेती तीन मौसम में की जाती है. लेकिन प्याज बहुत जल्द ही खराब भी हो जाता है. वहीं कोई प्राकृतिक आपदा पड़ जाए तो 40 फीसदी से अधिक फसल खराब हो जाती है. इसलिए प्याज स्टोरेज यूनिट की काफी डिमांड है. इस स्टोरेज यूनिट के लिए एक राज्य सरकार सब्सिडी भी दे रही है. चलिए इसके बारे में फटाफट जान लेते हैं.

अगर आप खेती का काम करते हैं. या फिर कोई ऐसे बिजनेस की तलाश में है, जिसे आप गांव में रहकर ही शुरू कर सकें. तो ये बिजनेस आईडिया आपके लिए बड़े काम का होने वाला है. बिहार सरकार प्याज स्टोरेज यूनिट लगाने पर सब्सिडी दे रही है.
इस बिजनेस के डिमांड की आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्याज के खराब होने के डर से हर कोई इसे सुरक्षित ही रखना चाहेगा. इसके अलावा अगर पड़े पैमाने पर प्याज खराब हो जाता है, तो इससे प्याज की कीमत पर काफी बड़ा प्रभाव पड़ता है और बाजार में अस्थिरता आ जाती है.
अगर बड़े पैमाने पर प्याज खराब होगा, तो प्याज की कीमत में भारी बढ़ोतरी होगी. इसलिए बिहार सरकार ने प्याज स्टोरेज यूनिट बिजनेस को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी शुरू की है.
इसलिए अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिहार सरकार की सब्सिडी से बड़ा पैसा कमा सकते हैं. यह बताया जा रहा है कि बिहार सरकार सब्सिडी के रूप में 4 लाख 50 हजार रुपये दे रही है.
कैसे होगी कमाई?
अगर आप किसान है और खेती के अलावा कोई ऐसा साइड बिजनेस चाहते हैं, जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाएं, तो यह बिजनेस आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. अगर आप बिहार में प्याज स्टोरेज का बिजनेस खोलते हैं, तो आपको राज्य सरकार से 4.5 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में दिए जाते हैं.
आप प्याज स्टोरेज बिजनेस को काफी कम दाम में खोल सकते हैं और अच्छा खासा पैसा स्टोरेज सुविधा और सब्सिडी से कमा सकते हैं. आप चाहे तो सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी का 25 फीसदी पैसा अपने पास रखकर बाकि के पैसों से खुद का एक स्टोरेज हाउस बना सकते हैं.
कौन-सी योजना दे रही है लाभ?
बिहार सरकार उद्यान निदेशालय राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज स्टोरेज यूनिट खोलने पर सब्सिडी दे रही है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप 50 मीट्रिक टन का प्याज स्टोरेज खोलते हैं, तो आपको राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 मीट्रिक टन प्याज स्टोरेज का 6 लाख रुपये लागत तय की गई है. इसमें से 75 फीसदी पैसा यानी 4,50,000 रुपये सब्सिडी के रुपये में मिल जाएंगे. जिसका मतलब है कि आपको अपनी तरफ से 1 लाख 50 रुपये खर्च करने होंगे.
राज्य के किन जिलों के किसान को मिलेगा फायदा?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, कैमूर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुर, सिवान, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, रोहतास और वैशाली जिले में रहने वाले किसान योजना का फायदा ले सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
