नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रमुख प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में शशिधर जगदीशन के नाम पर मुहर लगा दी है। जगदीशन बैंक के मौजूदा सीईओ आदित्य पुरी की जगह लेंगे, जो 26 अक्टूबर को रिटायर होंगे। जगदीशन, जो वर्तमान में बैंक के ग्रुप हेड और चेंज एजेंट हैं, 27 अक्टूबर से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए है। एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि जगदीशन की नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए बैंक का बोर्ड "उचित समय" पर बैठक करेगा।

1996 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े
जगदीशन 1996 में फाइनेंस यूनिट में मैनेजेर के रूप में एचडीएफसी बैंक में शामिल हुए। 1999 में बिजनेस हेड-फाइनेंस बने और 2008 में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त हुए। उन्होंने एचडीएफसी बैंक की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जगदीशन ने फाइनेंस यूनिट का नेतृत्व किया है और बैंक के रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक अहम रोल अदा किया।
कहां-कहां संभाली जिम्मेदारी
जगदीशन ने फाइनेंस, मानव संसाधन, कानूनी और सचिवीय, प्रशासन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कॉर्पोरेट संचार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी का नेतृत्व किया है। उनके पास कुल 29 सालों का अनुभव है। जगदीशन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और उनके पास वेल्थ, बैंकिंग और फाइनेंस अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री है। 26 साल होने के बाद 70 वर्षीय पुरी आरबीआई द्वारा प्राइवेट बैंक प्रमुखों के लिए निर्धारित उम्र पर पहुंच गए हैं।
क्या होंगी चुनौतियां
जगदीशन के सामने एचडीएफसी बैंक की अपेक्षाकृत हाई एसेट क्वालिटी और लोन ग्रोथ को बनाए रखने की चुनौती होगी। ये चुनौतियां कोरोनोवायरस महामारी के बीच और भी बड़ी हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से देश का सबसे बड़ा बैंक पुरी के तहत दो साल पुराने बैंकिंग संकट को दूर करने में कामयाब रहा। बैंक ने अप्रैल में सीईओ पद के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें से जगदीशन के नाम पर मुहर लग गई है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
