नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रिटेल और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) गोल्ड कारोबारों के लिए एक स्पेशल प्लान बनाया है। बैंक इन दोनों सेगमेंट के लिए आक्रामक रुख अपनाएगा। एसबीआई का टार्गेट मार्च तक 3 गुना वृद्धि हासिल कर इस पोर्टफोलियो को 20,000 करोड़ रुपये पहुंचाने का है। एसबीआई इसके लिए अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म योनो का इस्तेमाल करेगा। इससे रेस्पोंस टाइम घटाने और गतिविधियों में तेजी आएगी। कोरोना महामारी ने ग्राहकों की प्राथमिकता बदल दी है। यह एसबीआई के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि अब बैंकिंग लेनदेन के लिए डिजिटल चैनल की स्वीकार्यता बढ़ी है। एसबीआई योनो को बड़े पैमाने पर तैयार करेगा और व्यक्तिगत गोल्ड लोन जैसे नए उत्पाद की पेशकश के जरिए प्लेटफॉर्म को मजबूत करेगा।
सिर्फ 30 मिनट में मिलेगा लोन
गोल्ड लोन के मामले में सस्ती कर्ज दर के बावजूद बैंक एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) से पिछड़े हुए हैं। इसकी वजह है कम समय। यानी मुथूट फाइनेंस और मनप्पुरम जैसी कंपनियां कम समय में लोन दे देती हैं और बैंक लोन पास करने में अधिक समय लेते हैं। एसबीआई के प्रबंध निदेशक सीएस शेट्टी के अनुसार बैंक लोन्स गोल्ड लोन कंपनियों के मुकाबले 2-3 फीसदी तक सस्ते हैं। डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए पहले के दो घंटे की तुलना में अब टर्नअराउंड समय (लोन पास करने में लगने वाला समय) 30 मिनट है।
कितनी ब्याज दर पर मिलेगा लोन
पर्सनल गोल्ड लोन के लिए कर्ज की दर 7.5 फीसदी है। एसएमई गोल्ड लोन और एग्रीकल्चर गोल्ड क्रेडिट के लिए योनो पर कर्ज दर 7.65 प्रतिशत है। एसबीआई पहले से ही योनो पर पर्सनल गोल्ड लोन के लिए 4,400 एप्लिकेशन प्रोसेस कर रहा है। पर्सनल लोन्स के अलावा एसबीआई ने योनो पर एसएमई के लिए गोल्ड लोन शुरू किया है। इसने 3,400 कर्जदारों को लोन दे भी दिया है। शेट्टी ने कहा कि गोल्ड लोन पोर्टफोलियो - रिटेल और एसएमई - अभी 6,000 करोड़ रुपये का है, जिसे बैंक मार्च तक 20,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की उम्मीद कर रहा है।
कितना है एसबीआई का एग्री लोन पोर्टफोलियो
इसके अलावा एसबीआई की तरफ से योनो पर एग्री गोल्ड लोन के लगभग 15,000 आवेदनों पर काम किया जा रहा है। एग्री लोन पोर्टफोलियो 57,000 करोड़ रुपये का है। ये 3-6 महीने के कार्यकाल के लिए छोटी अवधि वाले लोन हैं। इसलिए एग्री लोन में बकाया लोन नहीं बढ़ते। जहां तक गोल्ड लोन का सवाल है तो हाल ही में आरबीआई ने बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के लिए लोन-टू-वैल्यू अनुपात (एलटीवी पर सीमा को 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया। यानी अब गोल्ड के 90 फीसदी तक मूल्य का लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
