नई दिल्ली, जुलाई 15। कोरोना के समय बहुत से लोगो की नौकरियां चली गई थी और कई लोग ऐसे हैं जो अभी तक घर पर खाली बैठे हुए हैं। जिनके पास कोई भी काम नहीं है। ऐसे में उन लोगों के लिए एसबीआई एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। आपको बता दें, एसबीआई आपको नौकरी के साथ घर बैठे पैसे कमाने का मौका दे रहा है। यदि आप घर बैठे कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं, इस बिजनेस का एक शानदार आईडिया जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से ₹80000 हर महीने कमा सकते हैं।
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी
आप एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। यह सुविधा किसी भी बैंक एटीएम की तरफ से नहीं मिलती है। इसके लिए अलग कंपनी होती है। बैंक की तरफ से इसका कांटेक्ट दिया जाता है। जो जगह-जगह पर एटीएम लगवाने का कार्य करती है। हम आपको बताते हैं। एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर कैसे कमाई कर सकते हैं।
आवेदन ऐसे करे
आपको एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनियों की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आप आवेदन कर सकते हैं। भारत में एटीएम लगवाने का कॉन्ट्रैक्ट टाटा इंडीकेस, मुटुथ एटीएम और इंडिया वन एटीएम को दिया गया है। इसलिए आप इन कंपनियों की वेबसाइट पर ऑनलाइन लॉगइन करके अपने एटीएम के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
एटीएम लगवाने कि शर्ते
एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 80 स्क्वायर फुट की जगह होनी चाहिए। और यह जगह दुसरे एटीएम 100 मीटर दूर होनी चाहिए। यह स्पेस ग्राउंड फ्लोर वाली जगह पर होनी चाहिए और साथ ही यहां 24 घंटे बिजली सप्लाई होनी चाहिए। साथ ही 1 किलो वाट का बिजली कनेक्शन भी जरूरी है। एटीएम से एक दिन में करीब 300 ट्रांजैक्शन की क्षमता भी होनी चाहिए। सेट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
