Reliance to aquire Metro: भारत में सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस लागातार कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला को खरीदा था अब खबर है कि रिलायंसह इंडस्ट्रीज भारत में जर्मन रिटेलर ब्रांड मेट्रो एजी के कैश एंड कैरी के पूरे कारोबार को लगभग 4,060 करोड़ रुपये के में खरीदने की डील की है। रिलायंस बी2बी बिजनेस सेगमेंट में अपने कारोबार को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है।

बिजनेस वर्ल्ड की खबर के मुताबिक में रिलायंस ने मेट्रों के 31 भूमि बैंक, होल सेल डिस्ट्रिब्यूशन केंद्र और भारत में मेट्रो कैश एंड कैरी के स्वामित्व वाली अन्य फर्म को खरीदने की डील की है।
B2B बिजनेस सेगमेंट में बढ़ेगी रिलायंस की हिस्सेदारी
मेट्रो के कैश एंड कैरी से रिलायंस रिटेल को बी2बी बिजनेस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले महीने तमाम मीडिया रिपोर्टों ने कहा था कि रिलायंस बी2बी मार्केट में अपनी उपस्थिती बढ़ाने के लिए मेट्रो से बातचीत कर रहा है। खबर के अनुसार रिलायंस ने पिछले हफ्ते मेट्रो के साथ डील को मंजूरी दे दी है। जल्द ही कंपनी इसकी अधिकारिक घोषणा भी करेगी।

कुछ अन्य रिटेल कंपनीयां भी मेट्रो के व्यापार को हासिल करने की दौड़ में थे। इसमें से प्रमुख कंपनी सियाम मैक्रो का नाम शामिल है। सियाम मैक्रो लॉट होलसेल सॉल्यूशंस ब्रांड नाम के तहत लॉट होलसेल कैश-एंड-कैरी ट्रेडिंग संचालित करती है। सियाम मैक्रो ने पिछले महीने इस डील में बोली लगाने को लेकर हटने की बात कही थी।
2003 से भारत में व्यापार कर रही है मेट्रो
मेट्रो कैश एंड कैरी के ग्राहकों में रिटेलर, किराना स्टोर, होटल, रेस्तरां और कैटरर्स (होरेका), कॉरपोरेट्स, एसएमई कंपनियां और कुछ और संस्थान भी शामिल हैं। पिछले हफ्ते खबरे चल रही थी कि रिलायंस रिटेल अब सैलून के बिजनेस में भी उतरने की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो रिलायंस नैचुरल्स सैलून एंड स्पा में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी 'रिलायंस रिटेल' वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) रिलायंस समूह की सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। आरआरवीएल ने पिछले वित्त वर्ष में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
