केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को इन उद्यमों के 25 करोड़ रुपए तक के मौजूदा कर्ज का एकबारगी पुर्नगठन करने की अनुमति दी है। RBI के इस कदम से नकदी की तंगी झेल रहे छोटे उद्यमों को राहत मिलेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) को नए साल का तोहफा दिया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को इन उद्यमों के 25 करोड़ रुपए तक के मौजूदा कर्ज का एकबारगी पुर्नगठन करने की अनुमति दी है। RBI के इस कदम से नकदी की तंगी झेल रहे छोटे उद्यमों को राहत मिलेगी। रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह सुविधा उन छोटे उद्योगों को मिलेगी जिन्होंने लिए गए कर्ज का भुगतान करने में चूक की है लेकिन उनका कर्ज फिलहाल बैंकों के खातों में 'मानक परिसंपत्ति' के तौर पर वर्गीकृत है।

नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे उद्योगों को नकदी की तंगी का सामना करना पड़ रहा था। रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने 19 नवंबर 2018 को हुई अहम बैठक में केंद्रीय बैंक को यह सुझाव दिया था कि वह MSME के 25 करोड़ रुपए तक की दबाव वाली मानक संपत्तियों के पुगर्ठन की संभावनाओं का परीक्षण करे। फिलहाल, निदेशक मंडल ने इसके साथ ही वित्तीय स्थिरिता के लिए जरुरी चीजों का भी ध्यान रखने की सलाह दी थी।
आरबीआई ने आज जारी वक्तव्य में कहा है कि MSME के कर्ज खातों को अर्थपरक बनाने के लिए रिजर्व बैंक ने उनके खातों के एकबारगी पुर्नगठन की अनुमति देने का फैसला किया है। यह सुविधा एमएसएमई के उन कर्ज खातों पर दी जाएगी जिनमें किस्त लौटाने में चूक हुई है लेकिन एक जनवरी 2019 को वह मानक श्रेणी में बने हुए हैं।
कहा गया है कि योजना का लाभ उठाने की पात्रता के लिए इन इकाईयों को कुल कर्ज 1 जनवरी 2019 को 25 करोड़ रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
