नई दिल्ली, 21 दिसंबर। चार्टर्ड अकाउंटेंसी एक चुनौतीपूर्ण प्रोपेशन है, जिसमें उम्मीदवारों को इसकी फाइनल परीक्षा पास करने में कई साल लग जाते हैं। ज्वैलरी लेबल अद्वितीय कलेक्शन की संस्थापक अदिति गर्ग को उनकी सीए यात्रा ने ही बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 2018 में शुरू हुई नोएडा स्थित अद्वितीय कलेक्शन ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2.78 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जो इस त्योहारी सीजन में 400 प्रतिशत बढ़ी है। आगे जानिए उनकी पूरी कहानी।
सीए क्लियर करने का प्रयास
योअर स्टोरी की रिपोर्ट के अनुसार अदिति कहती हैं कि वे अपना सीए क्लियर करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन हर गुजरते साल के साथ यह और कठिन होता जा रहा था। सीए फाइनल पास किए बिना, उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिलती। उन्हें यह महसूस होने लगा था कि वे अपने परिवार पर बहुत अधिक निर्भर हैं। फिर उन्होंने आर्टिफिशियल ज्वेलरी का एक साइड बिजनेस शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के बारे में सोचा।
2013 में शुरू किया बिजनेस
अदिति ने 2013 में ज्वेलरी के रीसेलर के रूप में शुरुआत की। उनके काफी छोटे साइड बिजनेस ने उन्हें बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास और वित्तीय स्वतंत्रता दी। उन्होंने अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन ज्वैलरी बेचना शुरू किया। उनका बिजनेस उन्हें अच्छा मुनाफा दे रहा था, लेकिन वह अपना 100 प्रतिशत बिजनेस में नहीं दे सकी। क्योंकि वह अपने सीए फाइनल को पास करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही थी।
सीए का सपना छोड़ बिजनेस पर फोकस
2018 में, अदिति, दो नावों पर सवारी से थक गई और उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपना सीए छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने सबसे पहले अपने ज्वैलरी को अद्वितीय कलेक्शन नाम से लिस्ट किया। यह वह समय था जब मिंत्रा भी आक्रामक रूप से नए ब्रांडों को अपने साथ जोड़ रही थी। अदिति ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अद्वितिया को ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस में शामिल कर लिया।
5 करोड़ रु की सेल्स की उम्मीद
उन्होंने अपने ब्रांड को मिंत्रा पर लिस्ट किया और पहले दिन उन्हें लगभग 25 ऑर्डर मिले। उस समय उनके लिए यह एक बड़ी संख्या थी क्योंकि उन्हें इतना बड़ा ऑर्डर पहले कभी नहीं मिला था। अब उन्हें मिंत्रा से एक दिन में लगभग 350-400 ऑर्डर मिलते हैं। अदिति का दावा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 में 5 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा छू लेगी। इस फेस्टिव सीजन उनके कलेक्शन को 9,000 ऑर्डर मिले और 75 लाख रुपये की बिक्री हुई।
कितनी है उनके कलेक्शन की प्राइस रेंज
अदिति खुद बिजनेस चलाती हैं और उन्होंने पैकेजिंग के लिए लोगों को हायर किया है। वह कहती हैं कि ब्रांड को पूरे भारत से ऑर्डर मिलते हैं। इनमें मांग टियर 1 शहरों से अधिक है। उनकी चूड़ियों का ब्रांड सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद हैं। उनके प्रोडक्ट्स की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक जाती है। अपने कारोबार के शुरुआती दिनों में अदिति को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। पहला, उनके पास होलसेल इन्वेंट्री खरीदने के लिए कम पैसे थे और दूसरा थोक कारोबारी खास डिजाइनों की मांग को पूरा करने में विफल रहे। मगर समय के साथ उनका कारोबार बढ़ता गया। अब वे अजियो, मिरॉ और अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
