नई दिल्ली, अगस्त 16। देश के किसान अब उस खेती पर ध्यान दे रहे हैं, जो कम वक्त में ज्यादा मुनाफा कराए। किसान ऐसी ही फसलों की खेती में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। ऐसी ही चीजों की फसलों में कद्दू भी शामिल है। आपको बता दें कि कद्दू केवल एक सब्जी नहीं बल्कि मुनाफा कराने वाला बिजनेस भी साबित हो सकता है जी हां आप कद्दू से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आगे जानिए कि आप कैसे इससे तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।
तीन महीने में मुनाफा
कद्दू की खेती से आप सिर्फ तीन महीने में अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। कद्दू की सब्जी से लेकर बीज तक की बाजार में बहुत अधिक डिमांड रहती है। इसकी वजह है बढ़िया मात्रा में प्रोटीन। इसका इस्तेमाल मिठाइयों में भी किया जाता है।
कहां हो सकती है कद्दू की खेती
कद्दू की खेती करने के लिए जगह और तापमान बहुत अहम है। जहां आप इसकी खेती करें वहां उचित जलनिकासी की सुविधा होना बहुत जरूरी है। आप बेहतर खेती करना चाहते हैं तो जमीन का पीएच 5 से 7 तक होना चाहिए। दूसरी बात कि मॉनसून कद्दू की खेती के लिए सबसे बढ़िया बताया जाता है। 25 से 30 डिग्री तापमान में कद्दू के पौधे अच्छे से बढ़ते हैं।
सर्दियों में हो सकता है नुकसान
सर्दियों में कद्दू की फसल को पाला लग सकता है। इस बात की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसी कारण जानकार ठंड में कद्दू की खेती न करने की सलाह देते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि कद्दू की फसल लगाने से पहले खेतों को अच्छे तरीके से तैयार कर लें।
खेतों की जुताई जरूरी
कद्दू की फसल लगाने से पहले खेतों की जुताई कर लें और वो भी अच्छे। इसके बाद खाद डाल कर कद्दू के बीजों को लगाएं। मगर उसके लिए क्यारियों को तैयार करें। बीजों की रोपाई ज्यादातर हाथ से ही करें। जानकार इसी की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कद्दू की फसल को सिंचाई की काफी आवश्यकता होगी। दूसरे अगर खेतों में जलभराव जैसी स्थिति हो तो फसल को नुकसान हो सकता है।
कितने दिन में तैयार होगी फसल
कद्दू के पौधे 90 से 100 दिनों के अंदर तैयार हो जाते हैं। इतने दिन के बाद ये पैदावार करते हैं। इसका फल ऊपर पीले सफ़ेद रंग का दिखे तो समझ जाइए कि अब इसे तोड़ा जा सकता है। वैसे इसके हरे फलों को 70 से 80 दिन बाद भी तोड़ा जा सकता है।
300 से 400 क्विंटल की पैदावार
एक हेक्टेयर जमीन पर आप कद्दू की 300 से 400 क्विंटल की पैदावार कर सकते हैं। कद्दू बाजार में 10 से 15 रुपए किलो तक पर बिक सकता है। इस तरह आप एक बार में 6 लाख रु तक कमा सकते हैं। आम तौर पर कद्दू की खेती मुख्य रूप से पहाड़ियों और उसके आस पास के क्षेत्रों में की जाती है। बताया जाता है कि सर्वोत्तम ग्रोथ के लिए बीज को लगभग 2.5 गहराई पर बोया जाना चाहिए। कद्दू के रोपण में, दूरी खेती और बेल के आकार के अनुसार बदलती रहती है। अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए, एक छोटी बेल वाली या झाड़ीदार कद्दू की किस्म उगाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications