मछली पालन के लिए सरकार दे रही है 3 लाख रुपये तक का लोन, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, ऐसे करें अप्लाई

PMMSY Scheme Apply Process: मछली पालन के कारोबार में मुनाफे की संभावनाएं बढ़ गई हैं और इस क्षेत्र में अब सरकार भी लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़ गई है। अगर आप मछली पालन करते हैं या फिर इस बिजनेस को करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि सरकार मछली पालन पर 3 लाख रुपये तक का लोन देती है।

PMMSY scheme

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना 2024 के अंतर्गत लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। आइए इसके बारे में आपको अधिक जानकारी देते हैं ताकि आप भी इसका फायदा उठा पाएं।

इस योजना के अंतर्गत मछली पालन के लिए मिलती है आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से किसानों को तालाब निर्माण या सुधार के लिए 50% अनुदान प्रदान किया जाता है। इस योजना से किसान, मछुआरे, मत्स्य विकास निगम, मछली श्रमिक, मछली विक्रेता, स्वयं सहायता समूह, और अन्य संबंधित संस्थानों को भी लाभ दिया जाता है। अगर आप मछली पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो आप इस योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त कर सकते हैं।

3 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन

इस योजना से अगर आप लोन पाना चाहते हैं तो आपको किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा। इस कार्ड की मदद से 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, जिसमें 4% की ब्याज दर लागू होती है। समय पर लोन चुकाने पर ब्याज में छूट का लाभ भी मिलता है और पहले चरण में किसान 50,000 या 1,00,000 रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिसे समय पर चुकाने के बाद अधिक लोन भी मिल सकता है।

इस योजना में अप्लाई करने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स को कर लें तैयार

इस योजना के अंतर्गत किसानों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, और बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है। अगर परियोजना के लिए भूमि आवश्यक है, तो भूमि पट्टा समझौता, भूमि स्वामित्व डॉक्यूमेंट्स, या भूमि मालिक से NOC जैसे डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।

ऐसे करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए, आपको सबसे पहले पीएम मत्स्य संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपने क्षेत्र के जिला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

इसके बाद अपने नंबर से और पासवर्ड से आपको लॉग इन करना होगा, फिर आवेदन पत्र पूरा करना होगा। फिर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और इसे आवेदन फॉर्म के साथ जमा कर दें।

सरकार ने विशेष रूप से मछुआरों के लिए Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana 2024 शुरू की है, जिसका उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ाना है। यह योजना अपने लाभार्थियों को लगभग 29 लाभ प्रदान करती है। इसके तहत, एससी, एसटी और महिलाएं इकाई लागत का 60% अनुदान के लिए पात्र हैं, जबकि अन्य श्रेणियों को 40% मिलता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+