नई दिल्ली। देश में बैंकों ने सेविंग बैंक अकाउंट में ब्याज घटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने की थी। पहले एसबीआई में 6 बैंकों का विलय हो चुका है। यानी करीब 6 बैंकों के अकाउंट होल्डर को एसबीआई ने बड़ा दिया था। अब इसी प्रकार 6 और बैंकों ने भी सेविंग बैंक अकांउट में ब्याज घटाने की घोषणा की है। इसमें पहला बैंक है पंजाब नैशनल बैंक यानी पीएनबी। पीएनबी ने 1 अप्रैल 2020 से सेविंग बैंक अकाउंट का ब्याज कर करने की घोषणा की है। इस बैंक में 1 अप्रैल से ही ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय हो रहा है। यानी एक साथ 3 बैंकों की सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दरें कम हो जाएंगी। इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। इस बैंक में विजया बैंक और देना बैंक का विलय हो चुका है। इस प्रकार इन 3 बैंक के ग्राहकों को 1 अप्रैल से झटका लगेगा।
1 अप्रैल 2020 से लागू होगी कटौती
पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा ने घोषणा की है कि सेविंग बैंक अकाउंट में कटौती 1 अप्रैल 2020 से लागू की जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आप इन दोनों बैंकों में से किसी के ग्राहक हैं, तो आपके बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज 1 अप्रैल से घट जाएग। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने सभी बचत खातों पर ब्याज दर 14 मार्च 2020 से बदल चुका है। अब एसबीआई में अगर बचत खाता है तो केवल 3 फीसदी सालाना ही ब्याज दिया जा रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक में अब यह होगा ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में 1 अप्रैल से सेविंग्स अकाउंट में जमा 50 लाख रुपये तक की राशि पर सालाना 3.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी। वहीं, बचत खाते में 50 लाख रुपये से ज्यादा की राशि होने पर सालाना 3.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी।
इससे पहले 50 लाख रुपये से ज्यादा राशि होने पर ब्याज दर 3.80 फीसदी सालाना दिया जा रहा था। यह ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2019 से लागू थीं। लेकिन अब 50 लाख से ज्यादा की जमा वालों को 0.05 फीसदी कम ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी दिया झटका
अब बैंक ऑफ बड़ौदा में सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर सालाना 3.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी। इसके अलावा 1 लाख रुपये से ज्यादा की राशि बचत खाते में 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इससे पहले सेविंग्स अकाउंट में 50 लाख रुपये तक जमा राशि पर 3.25 फीसदी की दर से सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 50 लाख से ज्यादा की राशि बचत खाते में जमा कराने पर सालाना ब्याज दर 3.75 फीसदी था। इस प्रकार सेविंग बैंक में ज्यादा पैसा जमा करने वालों को करीब झटका लगेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
