नयी दिल्ली। बिजनेस का इरादा करना और शुरू करना दो अलग-अलग चीजे हैं। असल में बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं है। आप जितना बड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं आपके सामने उतनी ही ज्यादा चुनौतियां होंगी। साथ ही आपको उतना ही ज्यादा पैसा भी चाहिए होगा। हालांकि जितना बड़ा बिजनेस होगा उतना ही ज्यादा मुनाफा भी होगा। हम यहां आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम पैसों और न्यूनतम झंझट के साथ शुरू कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस बिजनेस में आपको कमाई तगड़ी होगी। जिस बिजनेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो है पेपर कप का कारोबार। दरअसल प्रदूषण को देखते हुए सरकार प्लास्टिक पर पाबंदी बढ़ाती जा रही है। ऐसे में पेपर कप का बिजनेस बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से।
सरकार करेगी मदद
अगर आप पेपर कप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के बारे में सोच रहे है तो आपको मुद्रा योजना के तहत सरकारी मदद भी मिलेगी। मुद्रा योजना के तहत सरकार बिजनेस करने वालों को लोन देती है। पेपर कप बिजनेस पर केंद्र सरकार ने एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की है। इस रिपोर्ट में बिजनेस शुरू करने के दौरान सामने आने वाले सभी खर्चों की जानकारी है। साथ ही बिजनेस सेट होने के बाद आपको जो मुनाफा होगा उसकी भी डिटेल है।
किन चीजों की होगी जरूरत
अब जानते हैं कि आपको पेपर कप बिजनेस शुरू करने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपके पास 500 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए। इसके अलावा पेपर कप से जुड़ी मशीनरी, उपकरण और फर्नीचर, डाई, इलेक्ट्रिफिकेशन और इंस्टॉलेशन करना होगा। इंस्टॉलेशन के बाद प्री-आपरेटिव तक के लिए आपको 10 लाख रु तक खर्च करने होंगे।
कितनी होगी कमाई
कमाई के आंकड़े आपको चौंका सकते हैं। आप साल में सिर्फ 300 दिन काम करें तो 2.20 करोड़ पेपर कप तैयार कर सकते हैं। ये पेपर कप प्रति 30 पैसे के रेट पर बिकेगा। इस तरह आपक सालाना 66,00,000 लाख रु की कमाई होगी। खर्चा निकाल कर या अपने पास काम पर रखे लोगों की सैलेरी निकाल पर भी हर साल कई लाख रु का मुनाफा कमा सकते हैं।
कितना मिलेगा लोन
जैसा कि हमने बताया इस व्यापार के लिए आपको केंद्र सरकार से सहायता मिल सकती है। आप मुद्रा योजना के तहत लोन ले सकते हैं। आपको बता दें कि मुद्रा योजना के तहत लिए गए लोन के ब्याज पर सरकार सब्सिडी भी देती है। आपको अपने व्यापार की केवल 25 फीसदी राशि का इंतजाम करना होगा, जबकि 75 फीसदी पैसा आप बतौर लोन ले सकते हैं। यानी पेपर कप बिजनेस के लिए आपको सिर्फ 2.5 लाख रु की जरूत होगी।
लोन न मिलने पर शिकायत
अगर आपको मुद्रा लोन न दिया जाए या मुद्रा लोन मिलने में दिक्कत आए तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। 1800-180-1111 और 1800-11-0001 ये दोनों राष्ट्रीय नंबर हैं। इन पर पूरे देश में कहीं से भी शिकायत हो जाएगी। उत्तर प्रदेश - 18001027788, उत्तराखंड - 18001804167, बिहार - 18003456195, छत्तीसगढ़ - 18002334358, हरियाणा - 18001802222, हिमाचल प्रदेश - 18001802222, झारखंड - 18003456576, राजस्थान - 18001806546, मध्य प्रदेश - 18002334035 और महाराष्ट्र - 18001022636 के इन नंबरों पर शिकायत की जा सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications