नई दिल्ली, जुलाई 20। अगर आप किसी काम की तलाश में है तो फिर आप अथॉराइज्ड आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनकर 80,000 रुपये तक कमा सकते हैं। आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है, जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग, खानपान सेवाएं आदि मैनेज करती है। चलिए जानते है। आप आईआरसीटीसी के एजेंट बनकर कैसे पैसे कमा सकते है।
बुकिंग एजेंट कैसे बने
एक आंकड़े के अनुसार, भारतीय रेलवे में कुल रिजर्व्ड टिकटों की 55 प्रतिशत टिकट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जाती है। इसलिए अथॉराइज्ड आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनकर आपको पैसे कमाने का एक शानदार अवसर मिलता है।
बुक करे असीमित टिकट
अथॉराइज्ड आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट एक महीने में कितने भी टिकट बुक कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है। एजेंटों को हर बुकिंग पर कमीशन मिलता है। एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक कमा सकता है। भले ही काम धीमा हो, कम से कम 40-50 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं।
कैसे होगी कमाई
एजेंट को हर टिकट बुकिंग पर अच्छा कमीशन मिलता है। एक आईआरसीटीसी एजेंट के रूप में, आपको नॉन-एसी क्लास में 20 रुपये प्रति पीएनआर और एसी क्लास में 40 रुपये प्रति पीएनआर मिलता है। इसके साथ ही, एजेंटों को 2,000 रुपये से अधिक रुपए के लेनदेन राशि पर 1 प्रतिशत और भुगतान गेटवे शुल्क के रूप में 2,000 रुपये तक के लेनदेन राशि का 0.75 प्रतिशत भी मिलता है।
एजेंट बनने के और फायदे
आईआरसीटीसी एजेंट को असीमित टिकट बुकिंग करने, बल्क में सभी प्रकार के टिकट बुक करने की सुविधा, जनरल पब्लिक बुकिंग का समय खुलने के बाद 15 मिनट के भीतर तत्काल टिकट बुक करने का सुविधा, ईजी कैंसेलेशन प्रोसेस और पॉलिसी, सभी प्रकार की बुकिंग की अनुमति (रेल, एयर, बस, होटल, वैकेशन, विदेशी मुद्रा, प्रीपेड रिचार्ज, अन्य) जैसे लाभ मिलते हैं। एजेंट को एक ऑनलाइन अकाउंट भी प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।
कैसे बनें एजेंट
1. एजेंट बनने के लिए आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भरें।
2. साइन किया हुआ आवेदन पत्र और घोषणा पत्र के साथ अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियां सेंड करें।
3. आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वैलिड ईमेल आईडी, फोटो, ऑफिस एडरेस प्रूफ, आवासीय एडरेस प्रूफ, घोषणा पत्र और पंजीकरण फॉर्म की जरूरत होगी।
4. दस्तावेज़ों को वेरिफाई करने के बाद, आईआरसीटीसी आपको आईआरसीटीसी आईडी बनाने के लिए 1,180 रुपये जमा करने का निर्देश देगी।
4. ओटीपी और वीडियो वेरिफिकेशन होगा उसके बाद आपके लिए डिजिटल सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
5. डिजिटल सर्टिफिकेट मिलने के बाद आपको आईआरसीटीसी की फीस जमा करनी होगी। शुल्क प्राप्त होने के बाद, आपके आईआरसीटीसी क्रेडेंशियल्स आपको ईमेल कर दिए जाएंगे।
6. अब आप एक अधिकृत एजेंट होंगे और आप अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications