नई दिल्ली, सितंबर 21। अब नौकरी के बजाय लोग बिजनेस पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। लोग कोई छोटा-मोटा ही सही मगर खुद का कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो खबर आपके काफी काम आएगी। यहां हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया देंगे, जिससे आप रोजाना 5000 रु तक कमा सकते हैं। आगे जानिए पूरी डिटेल।
इंडियन रेलवे दे रहा मौका
जिस बिजनेस आइडिया की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं वो मौका भारतीय रेलवे की सब्सिडरी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) दे रही है। ये एक शानदार मौका हो सकता है। कोई भी भारतीय रेलवे के साथ जुड़ कर मोटी कमाई कर सकता है। वैसे तो आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग और रेलवे में खान-पान की सुविधाएं प्रदान करती है। मगर ये टूरिज्म की सेवाएं भी देती है। और अब यह हर महीने बिजनेस के जरिए मोटी कमाई करने का मौका दे रही है।
क्या है बिजनेस
जैसा कि आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रहती है। रोजाना लाखों-करोड़ों लोग देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर जाते हैं। ऐसे में यदि आपको रेलवे स्टेशन पर शॉप खोलने का मौका मिल जाए तो कैसा रहेगा। इसके लिए आपको टेंडर लेना होगा। टेंडर पाने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। रेलवे पर काफी शॉप और स्टॉल होते हैं, जिससे लोग तगड़ी कमाई करते हैं।
क्या है टेंडर प्रोसेस
टेंडर प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना है और जिस तरह की दुकान आप खोलना चाहते हैं उसके लिए उन पात्रता नियमों को चेक करना है जो कि जरूरी हैं।
किन-किन चीजों की शॉप खोल सकते हैं
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप रेलवे स्टेशन पर किस तरह की दुकान खोलना चाहते हैं सबसे पहले उसे चुनें। आपको कई ऑप्शन मिल सकते हैं। इनमें बुक स्टॉल, टी स्टॉल, फूड स्टॉल, न्यूज पेपर स्टॉल आदि शामिल हैँ। इनमें से किसी भी तरह की दुकान खोली जा सकती है। इन दुकानों के लिए रेलवे आपसे शुल्क लेगा। जहां तक शुल्क की बात है तो आपको 40 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक देने पड़ सकते हैं।
ये है बाकी की पूरी डिटेल
रेलवे को कितना शुल्क दिया जाएगा ये दुकान के साइज और लोकेशन पर निर्भर करेगा। असल में रेलवे लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर उन चीजों की दुकान खोलने की अनुमति भी मिलेगी, जो किसी खास जगह के स्थानीय उत्पाद हों। ध्यान रहे कि आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक डिटेल्स शामिल हैं। बाकी सबसे पहले तो यह ही जानना जरूरी है कि उस रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे ने टेंडर निकाला है या नहीं, जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ये काम कर सकते हैं। फिर रेलवे के जोनल ऑफिस या डीआरएस ऑफिस में जाएं और वहां फॉर्म जमा कर दें। फॉर्म में आपको तरफ से दी गई जानकारी को रेलवे वेरीफाई करेगा। फिर आपको टेंडर मिलने की जानकारी दी जाएगी। फिर आप काम शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications