नई दिल्ली, मई 3। कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ जरूरी चीजों का होना जरूरी है। इनमें पैसा, आइडिया और जानकारी शामिल है। यदि आपके पास पैसा है और आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको यहां एक आइडिया देंगे। ये आइडिया बेहद शानदार है, जिससे आपकी कमाई करोड़ों में होगी। ये एक ऑनलाइन बिजनेस है। जैसा कि जाहिर है आने वाले समय में ऑनलाइन बिक्री का बिजनेस और ग्रोथ करता दिख रहा है। ऐसे में यदि अभी शुरुआत की जाए तो बहुत बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं बिजनेस की डिटेल।
क्या है बिजनेस
हम जिस बिजनेस की बात करने जा रहे हैं वो आपको बहुत जल्द करोड़पति बना सकता है। ये है ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल बेचने का बिजनेस। आपको पेट्रोल-डीजल की डोर-टू-डोर होम डिलिवरी करनी है। ये काम आप खुद नहीं करेंगे। बल्कि लोगों से करवाएंगे। बिल्कुल अमेजन-फ्लिपकार्ट की तरह। देखा जा रहा है कि यह एक नया काम है, जिसमें कोई मुकाबला नहीं है। यदि अभी शुरू किया जाए तो आपको बहुत मुनाफा होगा।
सबसे पहले करना होगा ये काम
इस समय देश में वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। पहले से ही कई करोड़ वाहन मौजूद हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की ऑनलाइन डिलिवरी का बिजनेस बहुत कामयाब हो सकता है। पर इसके लिए आपको शुरुआत में एक काम करना होगा। आपको तेल कंपनियों से बात करके उनकी मंजूरी लेनी होगी। तेल कंपनियों की तरफ से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ही आप इस कारोबार को शुरू कर सकेंगे।
दूसरा सबसे जरूरी काम
जानकारी के लिए बता दें कि आपको ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल का कारोबार शुरू करना है तो उसके लिए वेबसाइट या ऐप की जरूरत होगी। ताकि आप ऑनलाइन ऑर्डर ले सकें। बेहतर होगा कि वेबसाइट और ऐप दोनों ही चीजें रखें। ताकि लोगों को बेहतर तरीके से ऑर्डर करने की डबल सुविधा मिले। 2016 तक भारत में ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल नहीं बेचा जा सकता था। पर उसके बाद इसकी इजाजत दी गयी। आपको बिजनेस शुरू करने के पहले तेल कंपनियों के पास एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी। रिपोर्ट देख कर ही आपको तेल कंपनियां मंजूरी देंगी, जिसके बाद आप ये बिजनेस शुरू कर सकेंगे।
कितने पैसों की होगी जरूरत
ध्यान रहे कि ये बिजनेस जितनी कमाई कराएगा उस हिसाब से शुरुआत में आपको अच्छे निवेश की भी जरूरत है। आपको शुरुआत में ये कारोबार करने के लिए 12 लाख रु की जरूरत होगी। अगर कोई यही बिजनेस करना चाहे और उसके पास पैसे न हों तो वो लोन ले सकता है। किसी भी बैंक से पीएम मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है।
पेपफ्यूल स्टार्टअप
एक स्टार्टअप है पेपफ्यूल। इसे नोएडा के कुछ लोगों ने मिल कर शुरू किया था। पेपफ्यूल स्टार्टअप ने सरकार से मान्यता ली। इस स्टार्टअप का बिजनेस है लोगों के दरवाजे पर पेट्रोल और डीजल की डिलिवरी करना। इसके लिए ये ऑनलाइन ऑर्डर लेते हैं। आप भी पेपफ्यूल पर ईंधन के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। आज के समय में पेपफ्यूल का सालाना कारोबार ही 100 करोड़ रु का है। बता दें कि ऑनलाइन फ्यूल बेचने का बिजनेस एक दम आइडिया था, जिसे पेपफ्यूल के संस्थापकों ने एक बिजनेस में बदल दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications