एप्पल कंपनी में निर्मित पारेख काफी अच्छी पोस्ट पर काम करते थे. लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी छोड़, खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा. निर्मित आज करोड़ों रुपये की कंपनी के मालिक है. उनका ये सफर आसान नहीं रहा. तमाम मुश्किलों के बावजूद भी वे आज इतनी बड़ी कंपनी शुरू कर पाएं है. चलिए उनकी पूरी कहानी जानते हैं.

निर्मित पारेख ने ये साबित कर दिया है कि खुद पर अगर विश्वास हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है. एप्पल कंपनी में अच्छी खासी नौकरी छोड़ निर्मित ने खुद का बिजनेस शुरू करने का सोचा था. आज उनकी कंपनी में हजारों लोग काम कर रहे हैं. निर्मित पारेख की कंपनी की वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये है.
कौन-सी कंपनी चलाते हैं निर्मित?
निर्मित की कंपनी का नाम अपना (Apna) है. ये पोर्टल और ऐप दोनों में अवेलेबल है. अपना ऐप लोगों को नौकरी ढूंढने में मदद करता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अपना प्लेटफॉर्म 22 महीनों के अंदर युवा यूनिकॉर्न बन गया है. इसे लोगों द्वारा काफी प्यार मिला. ऐसा भी कहे सकते हैं कि इस लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है. अपना, नौकरी दिलाने वाले ऐप पर 1 लाख 50 हजार से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं. इन कंपनियों में बिगबास्केट, लिसियस, फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसे कंपनियां शामिल हैं. चलिए अब जानते हैं कि निर्मित ने इतना बड़ा बिजनेस कैसे शुरू किया.
कैसे शुरू किया इतना बड़ा बिजनेस ?
निर्मित ने 21 साल की उम्र में निरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक की पढ़ाई पूरी कर ली थी. उन्होंने कॉलेज के बाद एक स्टार्टअप शुरू किया था. जिसका नाम इनकोन टेक्नोलोजिस था. इसके अलावा उन्होंने Cruxbox नाम से भी एक और कंपनी शुरू की थी. लेकिन ये दोनों ही कंपनी ज्यादा बेहतर नहीं कर पाई.
इसके अलावा निर्मित ने इंटेल कंपनी में डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है. इस दौरान निर्मित एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे. एमबीए की डिग्री लेने के बाद निर्मित ने एप्पल में नौकरी की. यहां वे आईफोन के प्रोडक्ट और स्ट्रैटेजी टीम में काम कर चुके हैं. जिसके बाद उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बार में सोचा. आज वे 9000 करोड़ की कंपनी के मालिक है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
