नयी दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए अच्छी खबर आई है। अब एमएसएमई फर्म्स एक और बैंक से मिनटों में लोन ले सकती है। यस बैंक भी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के उस कार्यक्रम से जुड़ गया है, जिसके तहत सरकारी बैंक एमएसएमई सेक्टर को बिना परेशानी के आसान लोन देते हैं। सिडबी की इस पहल का नाम 'पीएसबी लोन्स इन 59 मिनट्स' है। इस पहल का उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर के लिए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने में मदद करना है, जो कोरोना संकट के कारण काफी प्रभावित हुआ है। जैसा कि अब देश लगातार अनलॉक होता जा रहा है तो ऐसे में यस बैंक भी एमएसएमई को सपोर्ट करने के लिए आगे आया है।
इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन हैं एमएसएमई
यस बैंक में रिटेल बैंकिंग के ग्लोबल हेड राजन पेंटल ने इस मौके पर कहा है कि एमएसएमई इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन हैं और यस बैंक के लिए ये एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। कोरोना के दौरान इस सेक्टर को सपोर्ट करने के लिए बैंक एमएसएमई के डेवलपमेंट के लिए सिडबी द्वारा शुरू की गई इस पहल में एक्टिव होकर हिस्सा लेगा। बैंक ने एमएसएमई ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की एक रेंड पेश करने के उद्देश्य से इनोवेटिव डिजिटल सॉल्यूशंस भी शुरू किए हैं जो उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काफी सुविधाजनक हैं।
क्या है पीएसबी लोन्स इन 59 मिनट्स
इस पहल के तहत सरकारी और प्राइवेट बैंकों (वे बैंक जो इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं) से एमएसएमई फर्म्स 1 लाख रु से 5 करोड़ रु तक का लोन ले सकती हैं। ये लोन उन्हें सिर्फ 59 मिनट के अंदर दिया जाएगा। पीएसबी लोन्स इन 59 कार्यक्रम एडवांस्ड एल्गोरिदम के जरिए फंक्शन करता है, जो जीएसटी, आयकर रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट, फ्रॉड चेक, ब्यूरो चेक से सीधे जानकारी लेता है।
कैसा है सरकारी योजना का लाभ
3 लाख करोड़ रु की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत 10 सितंबर तक सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने 42 लाख एमएसएमई के लिए 1.63 लाख करोड़ रु का लोन पास कर दिया है। इसमें से 1.18 लाख इकाइयों को 1.18 लाख करोड़ रु लोन दिया जा चुका है। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने कहा था कि 10 सितंबर तक सरकारी बैंकों (पीएसबी) और टॉप 23 प्राइवेट बैंकों ने 42,01,576 फर्म्स के लिए 1,63,226.49 करोड़ रुपये का लोन पास और 1,18,138.64 करोड़ रुपये की लोन राशि आवंटित कर दी है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
