नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) के रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए मोदी सरकार ने उद्यम पोर्टल की शुरुआत की थी। ये एक पेपरलेस पोर्टल है, जिसे 1 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की संख्या 25 लाख से अधिक हो गयी है। 22 मार्च 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार पोर्टल पर 25,07,112 एमएसएमई रजिस्टर्ड हो चुकी हैं। एमएसएमई मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 7 नवंबर 2020 तक इस पोर्टल पर 11 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्टर्ड हुई थीं। तब से अब तक रजिस्ट्रेशन में लगभग 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य सभा में दी जानकारी
हाल ही में राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने यह डेटा साझा किया। उद्यम रजिस्ट्रेशन को एमएसएमई द्वारा एंड-टू-एंड डिजिटल पंजीकरण के लिए पब्लिक खरीद पोर्टल गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस के साथ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और जीएसटी नेटवर्क के साथ इंटीग्रेट किया गया है।
नहीं होती किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत
उदयम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए एमएसएमई को सिर्फ आधार नंबर की जरूरत होती है। आधार के अलावा एमएसएमई को किसी भी दस्तावेज या सर्टिफिकेट को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती। 1 जुलाई 2020 को एमएसएमई की नई परिभाषा लागू होने के बाद एमएसएमई मंत्रलय ने एक नया पंजीकरण पोर्टल 'उद्योग रजिस्ट्रेशन' शुरू किया था, जिस पर अब तक पूरे भारत में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
उद्यम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के फायदे
उदयम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से सरकारी टेंडर प्राप्त करने में मदद मिलती है। इससे आपको सस्ता लोन मिल सकता है। रेगुलर लोन की तुलना में आपको 1.5 फीसदी तक सस्ता लोन मिलेगा। उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूनिट्स को कई टैक्स छूट भी दी जाती हैं। हर व्यापार क्षेत्र में लाइसेंस, मंजूरी और रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आसान हो जाता है। पंजीकृत उद्यम को टैरिफ सब्सिडी और टैक्स और कैपिटल सब्सिडी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
