नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए नई कैटेगरी का ऐलान किया था। इस प्रस्ताव को यूनियन कैबिनेट भी हरी झंडी दिखा चुकी है। अब जुलाई से देश भर में 6 करोड़ से ज्यादा एमएसएमई कंपनियों को सरकार की तरफ से पास किए गए नए दिशानिर्देशों के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा। नए नियमों के तहत 50 करोड़ रुपये के निवेश और 250 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी 'मध्यम' कंपनी की श्रेणी में आएगी। इसके अलावा 1 करोड़ रुपये के निवेश और 5 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कोई विनिर्माण और सर्विस इकाई 'सूक्ष्म' फर्म के रूप में जानी जाएगी। 10 करोड़ रुपये के निवेश और 50 करोड़ रुपये के कारोबार वाली इकाई को 'लघु' उद्यम के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।
मैन्यूफैक्चर और सर्विसेज के लिए नया फॉर्मूला
निर्माण और सेवाओं (Manufacture and Services) इकाइयों के लिए एक नया कम्पोजिट क्लासिफिकेशन फार्मूला भी तैयार किया गया है। विनिर्माण और सेवा उद्योगों के बीच अब कोई अंतर नहीं होगा। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक नए कंसेप्ट से एमएसएमई में सुधार और इनके विस्तार के लिए रास्ता खुलेगा। असल में जरूरी निर्यात को टर्नओवर गणना से मुक्त करने से एमएसएमई को अधिक से अधिक निर्यात करने की आजादी मिलेगी और उन्हें एमएसएमई नेटवर्क के फायदे खोने का जोखिम भी नहीं रहेगा।
निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
एक सरकारी अधिकारी के अनुसार सरकार के नए कदम से निर्यात में काफी अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वर्तमान एमएसएमई मानदंड एमएसएमईडी अधिनियम, 2006 पर आधारित हैं। विनिर्माण और सेवा इकाइयों के लिए, यह अलग था। फाइनेंशियल बाधाओं के मामले में भी यह काफी कमजोर था। 13 मई 2020 को सामने आए पैकेज के बाद कुछ प्रतिनिधियों ने कहा कि घोषित बदलाव पहले से ही बाजार और मूल्य फैक्टर्स के अनुरूप नहीं है और इसलिए इसमें और संशोधन किया जा सकता है।
एमएसएमई का जीडीपी में योगदान
एमएसएमई सेक्टर भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 29 फीसदी का योगदान देता है और निर्यात में लगभग इसका आधा योगदान है। एमएसएमई इकाइयों से 11 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। यह सेक्टर 6000 से अधिक उत्पादों का उत्पादन करने के लिए जाना जाता है। इन तथ्यों से समझ में आना चाहिए कि एमएसएमई इकोनॉमी की ग्रोथ के लिए इतना जरूरी क्यों है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
