नई दिल्ली, जून 23। कहा जाता है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। खास कर यदि आपके पास टैलेंट है तो कामयाबी हासिल होने की उम्मीद कई गुना बढ़ जाती है। आज के वक्त में यदि आप अच्छी शिक्षा हासिल कर लें तो बिजनेस के कई नये मौके खुल कर सामने आते हैं। यहां हम आपको बिहार के एक ऐसे ही नौजवान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसने 10 हजार रु की नौकरी से अपना करियर शुरू किया, मगर आज वो 1 करोड़ रु से ज्यादा के टर्नओवर वाली कंपनी का मालिक है।
कैसे हुई शुरुआत
ये कहानी है बिहार के जमुई जिले के सुधांशु कुमार की। सुधांशु ने जमुई से शुरुआती शिक्षा हासिल की और फिर साइबर सिक्योरिटी का कोर्स किया। मगर कोर्स के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल सकी। इसलिए उन्होंने एमबीए करने का सोचा। मगर हुआ यह कि इसी दौरान उन्हें एक खास काम मिला। ये काम था वेबसाइट बनाने का। ये उनके करियर की नयी शुरुआत थी। आगे इसी काम के जरिए उन्होंने अपनी कंपनी खड़ी कर ली।
कैसे लगी 10 हजार रु की नौकरी
एमबीए की तैयारी के दौरान सुधांशु कई तरह के एग्जाम देते रहे। एक एग्जाम के कारण वे मुंबई और एक परिचित के यहां रुके। यहीं से उनकी शुरुआती नौकरी लगनी थी। दरअसल मुंबई में रहते हुए फिल्म सेक्टर से जुड़े एक जानने वाले के जरिए सुधांशु को नौकरी मिल गयी। उनकी शुरुआती सैलेरी 10 हजार रु थई। उन्हें किसी एक स्टूडियो से अन्य स्टूडियो में फिल्मों की सीडी या ड्राइव कैरी करना होता था।
आया नया आइडिया
एक से दूसरे स्टूडियो में सीडी या ड्राइव पहुंचाने के लिे सुधांशु को आना-जाना पड़ता था। मगर उन्होंने सोचा कि इस काम को ऑनलाइन फाइल ट्रांसफर के जरिए बैठे-बैठे भी किया जा सकता है। वे बड़ी फाइलें भी ऑनलाइन भेजने लगे। इससे उनका समय बचा और टैलेंट सामने आया। इसी काम के दम पर उन्होंने प्रमोशन हासिल किया और 30 हजार रु सैलेरी लेने लगे।
काम से नहीं थे खुश
30 हजार रु की सैलेरी पर भी सुधांशु अपने काम से संतुष्ट नहीं थे। उनके दिमाग में वेबसाइट बनाने के काम को ही अपना प्रोफेशन बनाने का सोचा। उन्होंने 2015 में डिजिटल सुकून नाम का वेबसाइट लॉन्च की। डिजिटल सुकून एक पूर्ण डिजिटल मार्केटिंग और एड एजेंसी है। ये हर डिजिटल काम के लिए वन-स्टॉप-शॉप है। यहां ऑनलाइन एड, मीडिया बाइंग, ब्रांडिंग, कंटेंट, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट आदि जैसे काम किए जाते हैं।
शुरू में लिया कर्ज
सुधांशु को शुरुआत में कर्ज भी लेना पड़ा था। मगर धीरे-धीरे उनके पास बड़ी कंपनियों और सेलीब्रेटियों की तरफ से ऑर्डर आने लगे। आज उनके क्लाइंटों में जी5, रिलायंस एंटरटेनमेंट, अमेजन प्राइम वीडियो, टी-सीरीज, जी स्टूडियो और रोहित शेट्टी पिक्चर्स शामिल हैं। इतना ही नहीं सुधांशु की कंपनी को विदेशों से भी ऑर्डर मिलते हैं। उनका ऑफिस मुंबई में स्थित है। सुधांशु के पास 20 लोगों की टीम है। सुधांशु के अनुसार कामयाबी के लिए बढ़िया प्लानिंग जरूरी है। साथ ही काम के लिए जज्बा और रुचि बहुत जरूरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
