नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने आर्थिक गतिविधियों को ठप्प करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों को बेरोजगार कर दिया। इसका असर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) पर भी पड़ा है। एमएसएमई सेक्टर में करोड़ों रोजगारों पर मुसीबत आ गई। मगर अब एमएसएमई सेक्टर के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल इस सेक्टर में 5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां आने की उम्मीद है। भारतीय अर्थव्यवस्था को कोरोना संकट से उबारने के लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। स्वावलंबन ई-समिट 2020 में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने देश के विकास में एमएसएमई सेक्टर के योगदान की बात है। उन्होंने कहा कि जीडीपी ग्रोथ रेट में 30 फीसदी आय इसी सेक्टर से प्राप्त होती है। वहीं निर्यात में एसएमएसई का योगदान 48 फीसदी है। एमएसएमई से 11 करोड़ लोगों को रोजगार भी मिला है।
5 करोड़ नई नौकरियां
इस समिट में गडकरी ने कहा कि उम्मीद है कि अगले 5 सालों में जीडीपी ग्रोथ रेट में इनकम को 30 फीसदी से बढ़ा कर 50 फीसदी करें। साथ ही निर्यात में इस सेक्टर की भागीदारी 48 फीसदी से बढ़ा कर 60 फीसदी और 5 करोड़ नए रोजगार के अवसर जनरेट करें। उन्होंने कहा कि जो कारोबार नॉन-रजिस्टर्ड हैं उन्हें एमएसएमई की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए माइक्रो उद्योग के तहत रजिस्टर कराना चाहिए। गडकरी के मुताबिक छोटे कारोबारियों को भी कवर करने की प्रोसेस जारी। इसके अलावा ऐसे कारोबारियों को रजिस्टर्ड कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा, जिसके लिए गैर-सरकारी संगठनों की मदद की जरूरत है।
राहत पैकेज में एमएसएमई का हिस्सा
मालूम हो कि कोरोना संकट में आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रु के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा एमएसएमई सेक्टर का ही है। एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रु के बिना गारंटी वाले लोन का ऐलान किया गया था। केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था एमएसएमई सेक्टर से 12 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है।
सुरक्षा उपकरणों के प्रोडक्शन पर ध्यान
हाल ही में नितिन गडकरी ने कहा था कि एमएसएमई सेक्टर को प्राइवेट सिक्योरिटी उपकरण बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हाल ही में एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए निजी सुरक्षा उद्योग को भारत में सुरक्षा उपकरण बनाने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। उन्होंने इस उपकरणों का निर्यात किए जाने की भी बात कही। फिक्की के वेबिनार को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन ने हमें बिना हथियार वाले गार्ड्स के महत्व का एहसास कराया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
